फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Agrees To Return 10 Crore Rupees And Stake In His Next Film To Farhan Akhtar For Don 3

‘डॉन 3’ विवाद में नया ट्विस्ट! रणवीर सिंह ऐसे करेंगे नुकसान की भरपाई, फरहान अख्तर को देंगे इतने करोड़ रुपये

Wed, 22 Apr 2026 10:54 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Apr 2026 10:54 AM IST
सार

Ranveer Singh: ‘डॉन 3’ फिल्म बीते कुछ दिनों से विवादों में चल रही है। हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। इसके बाद अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Agrees To Return 10 Crore Rupees And Stake In His Next Film To Farhan Akhtar For Don 3
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ मूवी से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ही फरहान अख्तर की ये फिल्म चर्चाओं में है। बीते दिनों ये भी खबरें सामने आईं थीं कि अब फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि कुछ दिनों बाद खुद एक्टर ने इन खबरों को गलत बताया था और कहा था कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। अब इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

फरहान अख्तर को लौटाएंगे इतने करोड़ 
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर चल रही खींचतान में अब नया मोड़ देखने को मिल रहा है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने मामला शांत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म साइन करने के लिए मिले करीब 10 करोड़ रुपये वापस करने पर सहमति दे दी है।

विज्ञापन

Ranveer Singh Agrees To Return 10 Crore Rupees And Stake In His Next Film To Farhan Akhtar For Don 3
डॉन 3 - फोटो : यूट्यूब

इस फिल्म का देंगे हिस्सा 
यही नहीं, खबर यह भी है कि रणवीर ने फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म में हिस्सा (stake) देने का वादा किया है। इस फिल्म का नाम फिलहाल ‘प्रलय’ बताया जा रहा है, हालांकि इसमें कंपनी को कितना हिस्सा मिलेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी रणवीर सिंह और फरहान अख्तर या उनकी कंपनी में से किसी की भी ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

'डॉन 3' के बारे में 
बता दें, फरहान अख्तर ने साल 2023 में ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी। जिसमें रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को लीड रोल में बताया गया था। हालांकि, फिलहाल खबरें हैं कि कोई भी कलाकार आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से जुड़ा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed