सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam Massage Asha Bhosles Feet in america Shares Heartwarming Memory

Video: सोनू निगम ने इस वजह से की थी आशा भोसले के पैरों की मालिश, सिंगर ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 21 Apr 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonu Nigam On Asha Bhosle: सिंगर आशा भोसले के निधन पर सोनू निगम काफी निराश हुए थे। उन्होंने उनके साथ बिताए कई पल याद किए। हाल ही में उन्होंने आशा भोसले से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।

Sonu Nigam Massage Asha Bhosles Feet in america Shares Heartwarming Memory
सोनू निगम, आशा भोसले - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। गायिका के निधन के कई दिनों के बाद उन्होंने 1996 में अपने अमेरिका टूर के दौरान आशा भोसले से जुड़ी एक बहुत प्यारी याद साझा की है।
Trending Videos

सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि कैसे 1996 के अमेरिका टूर के दौरान, जब आशा भोसले एड़ी की हड्डी के दर्द से परेशान थीं, तो वह उनकी एड़ियों की मालिश किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा भोसले की एड़ियों की मालिश की
इस घटना के बारे में बताते हुए सोनू ने कहा, 'उस समय उनकी एड़ी में एक हड्डी बढ़ गई थी। मेरी मां को भी यह तकलीफ थी, इसलिए मुझे पता था कि हाथों से इसकी मालिश करके इसका इलाज कैसे किया जाता है। वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। मैंने उनसे कहा कि मुझे पता है कि इसे कैसे ठीक करना है। कुछ शो के बाद, मैं उनके कमरे में गया और उनकी एड़ियों की मालिश की, जिसके बाद उन्हें काफी आराम मिला।'

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


कई वर्षों बाद घटना को याद करती रहीं सिंगर
उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के कई वर्षों के बाद भी, आशा भोसले को यह बात याद रही। 'वह मुझसे बार-बार पूछती थीं, 'क्या तुम्हें याद है, तुमने वहां मेरी एड़ियों की मालिश की थी?' और मैं कहता था हां, क्योंकि मैंने अपनी मां को भी इसी तकलीफ से गुजरते देखा था। यह एड़ी में हड्डी के कांटे जैसा होता है, जो कैल्शियम के ज्यादा बढ़ने या ऐसी ही किसी वजह से होता है।'

'धुरंधर' या 'टोस्टर' नहीं, 6 करोड़ में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन; साउथ के सुपरस्टार ने की तारीफ

Sonu Nigam Massage Asha Bhosles Feet in america Shares Heartwarming Memory
सोनू निगम और आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुआ आशा भोसले का निधन?
मशहूर सिंगर आशा भोसले की बात करें तो, 12 अप्रैल को उनके निधन की खबर ने पूरे देश को गहरे सदमे डाल दिया। इस गायिका का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed