सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur

Excluisve: ‘मुझे किसी पर डिपेंड होने की जरूरत नहीं…’ कृतिका कामरा ने साझा की करियर-मैरिड लाइफ से जुड़ी बातें

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Kritika Kamra Exclusive Interview: कृतिका कामरा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी सीरीज ‘मटका किंग’ रिलीज हुई। साथ ही गौरव कपूर और उनकी शादी भी चर्चा में रही है। हाल ही में कृतिका कामरा ने अमर उजाला से खास बातचीत की है। 

Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur
कृतिका कामरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कृतिका कामरा ने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी, वह टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं लेकिन अचानक ही सबकुछ छोड़ दिया। टीवी से फिल्मों और वेब सीरीज की तरफ रुख किया। धीरे-धीरे वह यहां भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। हालिया रिलीज सीरीज ‘मटका किंग’ में वह विजय वर्मा के अपोजिट नजर आईं। साथ ही टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर से की गई उनकी सादगी भरी शादी भी खूब चर्चा में रही। कृतिका कामरा ने अमर उजाला डिजिटल अपने शुरुआती करियर, पर्सनल लाइफ को लेकर लंबी बातचीत की है। पढ़िए बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

Trending Videos

Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra

खुश हूं कि कम उम्र में शादी नहीं की
कृतिका कामरा ने 37 साल की उम्र में गौरव कपूर से शादी की है। इतनी देर से शादी करने पर वह कहती हैं, ‘मैं बहुत खुश हूं कि कम उम्र में शादी नहीं की। कम उम्र में हमारी सोच अलग होती है। खासकर छोटे शहरों में लड़कियों की जल्दी शादी हो जाती है। मेरी कई दोस्तों की काफी पहले शादी हो चुकी है, उनके बच्चे भी हैं। ऐसे माहौल में करियर को उतनी अहमियत नहीं दी जाती। लेकिन मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मेरे पैरेंट्स ने मुझ पर कभी किसी तरह का दबाव नहीं डाला। उन्होंने कभी यह नहीं पूछा कि शादी कब करोगी? उन्होंने हमेशा मुझे और मेरे भाई को बराबरी से पाला है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra

वक्त के साथ प्यार को लेकर नजरिया बदल गया
कृतिका कामरा बताती हैं कि टीनएज में उनकी सोच भी रोमांटिक किस्म की थी। लेकिन वक्त के साथ नजरिया बदल गया। वह कहती हैं, ‘टीनएज में हम जो देखते-सुनते हैं, उसी से हमारी सोच बनती है। फिल्में, गाने और आसपास का माहौल एक तरह का रोमांटिक नजरिया बना देते हैं। मैं खुद भी काफी रोमांटिक हूं। एक्टर होने के नाते ये चीजें और गहराई से महसूस करती हूं। लेकिन समय के साथ यह सोच बदलती है। आप अपनी जिंदगी के अनुभवों से सीखते हैं। अपने और दूसरों के रिश्तों को बनते-बिगड़ते देखते हैं और धीरे-धीरे चीजों को अलग नजरिए से समझने लगते हैं।
वह आगे कहती हैं, ‘20 से 30 साल की उम्र में मैंने खुद को समझा। मैं कौन हूं? मुझे क्या चाहिए? और मेरी प्रायोरिटी क्या हैं? मेरे जैसे बैकग्राउंड से आने वाले इंसान के लिए यह सब जानना जरूरी था। दरअसल, हमें यह सब पहले से सिखाया नहीं जाता है। लेकिन मुझे खुद पर काम करना था, खुद में निवेश करना था। इसके बाद ही मैं अपनी जिंदगी के बड़े फैसले पूरी समझ और कॉन्फिडेंस के साथ ले पाई।’

Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur
गौरव कपूर और कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra

मैं और गौरव दोनों सेल्फ-मेड हैं
अपने लाइफपार्टनर गौरव कपूर के बारे में कृतिका कहती हैं, ‘अब मैं अपने आप को ज्यादा फ्री महसूस करती हूं। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए फैसले नहीं लेती हूं। मैं अपनी कंपनी एंज्वॉय करती हूं। मैं इमोशनली और फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हूं। मुझे किसी पर डिपेंड होने की जरूरत नहीं है। गौरव भी मेरी तरह के इंसान हैं, वो भी सेल्फ मेड हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू किया और अपनी लाइफ खुद बनाई। वो मेरी जर्नी को समझते हैं। हम दोनों अपने अपने तरीके से इंडिपेंडेंट लोग हैं और अब एक हो गए हैं। अभी शादी को एक महीना ही हुआ है लेकिन ऐसा नहीं लगा कि बहुत कुछ बदल गया है। मैं जो जिम्मेदारियां पहले निभा रही थीं, वहीं हम दोनों मिलकर निभा रहे हैं।’ 

Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @kkamra

फिल्मी दुनिया से परिवार का नहीं था कोई नाता
अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कृतिका बताती हैं, ‘मैं एक छोटे शहर से आती हूं, जहां दूर-दूर तक किसी का एक्टिंग या फिल्मी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं था। मेरी मम्मी प्रिंसिपल हैं और पापा डॉक्टर हैं। घर का माहौल बिल्कुल अलग था। हमने कभी फैमिली में आर्ट्स या परफॉर्मिंग आर्ट्स भी नहीं सीखा था। जब मैंने डिसाइड किया कि मुंबई आऊंगी, तो यह बात हमारी फैमिली और आसपास के लोगों के लिए बहुत बड़ी थी। अब तक किसी ने ऐसा किया नहीं था। हमारे लिए तो डॉक्टर, इंजीनियर या पायलट ही रोल मॉडल होते थे। इस एक्टिंग की फील्ड का कोई रोल मॉडल कोई नहीं था। फिर भी मैं मुंबई आई, यहां नई शुरुआत की। आज मुझे यहां पर 15 साल हो चुके हैं। आज भी सुबह उठकर शूट पर जाने के लिए बहुत उत्साहित रहती हूं।’ 

Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra

पीक पर छोड़ा था टीवी का करियर
टीवी सीरियल की दुनिया में कृतिका कामरा ने बहुत जल्द पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी, उनका करियर पीक पर पहुंच गया था। फिर अचानक टीवी छोड़कर फिल्मों में आईं। इस पर कृतिका कहती हैं, ‘मेरी जिंदगी का दूसरा रिस्क तब था जब मैंने टीवी छोड़ा। उस वक्त मैं बहुत अच्छी पोजिशन में थी। मैं टेलीविजन में हिट हो चुकी थी। अच्छा पैसा मिल रहा था और अपने तरीके से काम करने की एक जगह बन गई थी। लेकिन उसी पीक पर मैंने वह सब छोड़ दिया। उस वक्त बहुत लोगों ने कहा कि यह बहुत बड़ा रिस्क है। इतना सिक्योर काम और पैसे छोड़ना ठीक नहीं है। लोग कहते थे कि टेलीविजन से बाहर निकलकर आगे बढ़ना आसान नहीं होता। कई लोग वहीं तक सीमित रह जाते हैं। अब उस बात को भी 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। मुझे लगता है कि ऐसा नहीं हुआ। मैंने कई प्रोजेक्ट्स किए, मुझे उन सभी के लिए प्यार मिला और मेरी एक फिल्मोग्राफी बनी है, जिसमें वैरायटी है। मुझे लगता है कि अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है और चीजें एक पॉजिटिव डायरेक्शन में जा रही हैं।’

Kritika Kamra Exclusive Interview Actress Talk About Series Matka king And Her Married Life With Gaurav Kapur
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra
जीनत अमान को इंडस्ट्री में मानती हैं अपना इंस्पिरेशन 
कृतिका कामरा फिल्मी दुनिया में अपनी इंस्पिरेशन जीनत अमान को मानती हैं। वह कहती हैं, ‘जीनत अमान मेरे लिए आइकन हैं। वह सिर्फ मेरे ही नहीं, मेरे पापा की भी फेवरेट एक्ट्रेस रही हैं। बचपन से ही हम उनके गाने, उनका फैशन और फिल्में देखते आए हैं। मुझे वो हमेशा से बहुत पसंद हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद को एक्सप्रेस करना शुरू किया है। यह देखकर मैं उनकी और भी बड़ी फैन हो गई हूं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में भी लीक से हटकर काम किया है। अगर मेरे अंदर उनके विजन का दस प्रतिशत भी आ जाए तो बहुत बड़ी बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed