सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Agreed To Act In Toaster Because Of Rajkumar Rao As They Are Close Friends Says Director

इस एक्टर की वजह से फराह खान ने की थी ‘टोस्टर’ में एक्टिंग, डायरेक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘इसका पूरा क्रेडिट…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Apr 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Toaster Movie: फराह खान हाल ही में राजकुमार राव और सान्या मलहोत्रा की ‘टोस्टर’ फिल्म में नजर आईं थीं। अब डायरेक्टर ने खुलासा किया कि वे कैसे इस फिल्म का हिस्सा बनीं। 

Farah Khan Agreed To Act In Toaster Because Of Rajkumar Rao As They Are Close Friends Says Director
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

फराह खान हाल ही में 'टोस्टर' फिल्म में नंदिनी का किरदार निभाती नजर आईं। उन्हें फिल्म में देखकर फैंस भी चौंक गए थे। राजकुमार राव और सान्या मलहोत्रा की इस फिल्म में फराह की एक्टिंग को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। अब मूवी के डायरेक्टर विवेक दास चौधरी ने खुलासा किया कि कैसे फराह इस फिल्म का हिस्सा बनीं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

Trending Videos

डायरेक्टर विवेक दास चौधरी ने किया खुलासा 
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर विवेक दास चौधरी ने बताया कि पूरी टीम को शुरू से ही लगता था कि इस रोल के लिए सिर्फ फराह खान ही परफेक्ट हैं। विवेक ने कहा, ‘इसका पूरा क्रेडिट राजकुमार राव और पत्रलेखा को जाता है। दोनों बचपन से दोस्त हैं और फराह मैम ने बहुत ही प्यार से हमारी फिल्म का छोटा सा हिस्सा बनने के लिए हां कहा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan Agreed To Act In Toaster Because Of Rajkumar Rao As They Are Close Friends Says Director
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम

ये रोल उन्हीं के लिए बना है
उन्होंने आगे बताया, ‘जैसे ही हमने ये किरदार देखा, हमें तुरंत समझ आ गया कि ये रोल उन्हीं के लिए बना है। वो इसे बिल्कुल परफेक्ट तरीके से निभा सकती थीं, क्योंकि उन्हें इसमें बस खुद जैसा ही रहना था। फिर राजकुमार और पत्रलेखा ने उनसे बात की और वो मान गईं, बस वहीं से सब तय हो गया।

फराह खान का एक्टिंग करियर
ये पहली बार नहीं था, जब हमने फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान को एक्टिंग करते देखा हो। वे 2012 मेंं रोमांटिक कॉमेडी ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ फिल्म में बोमन ईरानी के साथ लीड रोल में नजर आईं थीं। इसके अलावा वे बॉलीवुड की कई आईकॉनिक फिल्मों में कैमियो कर चुकी हैं, जैसे- ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कल हो ना हो’ और ‘ओम शांति ओम।’ 

Farah Khan Agreed To Act In Toaster Because Of Rajkumar Rao As They Are Close Friends Says Director
टोस्टर - फोटो : अमर उजाला
टोस्टर फिल्म के बारे में
बता दें कि 'टोस्टर' नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में राजकुमार राव, सान्या मलहोत्रा और अर्चना पूरनसिंह लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed