सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tamil film youth become number one on netflix beats dhurandhar and toaster

'धुरंधर' या 'टोस्टर' नहीं, 6 करोड़ में बनी यह फिल्म ओटीटी पर नंबर वन; साउथ के सुपरस्टार ने की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 21 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Film:  ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं। हालांकि दर्शकों ने जिस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार दिया है, वह तमिल फिल्म है। इसने 'धुरंधर' और 'टोस्टर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ कर नंबर एक का स्थान हासिल किया है।

Tamil film youth become number one on netflix beats dhurandhar and toaster
तमिल फिल्म - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों कई लोग सिनेमाघर से ज्यादा ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। आजकल ओटीटी पर कई फिल्में मौजूद हैं। इसमें 'धुरंधर' और 'टोस्टर' जैसी फिल्में शामिल हैं। दर्शकों ने इन फिल्मों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। इस प्लेटफॉर्म पर जिस फिल्म को लोगों ने सबसे ज्यादा देखा है, वह एक तमिल फिल्म है। इसका बजट बहुत कम है।
Trending Videos

कब स्ट्रीम हुई फिल्म?
इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जिस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, वह तमिल फिल्म 'यूथ' है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। इसने 'धुरंधर' और 'टोस्टर' को पीछे छोड़ दिया है। 'यूथ' को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में 16 अप्रैल को स्ट्रीम किया गया। तब से ही इस फिल्म का दर्शक आनंद ले रहे हैं। 

'धुरंधर' की सिंगर जैस्मीन ने दी दमदार परफॉर्मेंस, खुद पर डाला पानी; इस बात को लेकर फैंस हुए निराश

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil film youth become number one on netflix beats dhurandhar and toaster
तमिल फिल्म - फोटो : एक्स
'यूथ' का कलेक्शन
'यूथ' के निर्देशक करूणास हैं। इसमें एक स्कूली लड़के की कहानी दिखाई गई है। वह अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 6 करोड़ रुपये में बनी है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

Tamil film youth become number one on netflix beats dhurandhar and toaster
तमिल फिल्म - फोटो : एक्स
ऋषभ शेट्टी ने की तारीफ
'कांतारा' फेम अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने 'यूथ' की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बहुत समय बाद, मुझे पूरी फिल्म देखने के बाद मुस्कुराने का मौका मिला। ‘यूथ’ प्यार, दोस्ती और गहरी भावनाओं से भरपूर है और सभी माता-पिता को समर्पित एक कहानी है।'
 

इन फिल्मों से आगे निकली 'यूथ'
नेटफ्लिक्स पर कई बेहतरीन फिल्में हैं, लेकिन 'यूथ' नंबर एक पर है। बाकी 9 फिल्मों की पोजीशन इस तरह है। टोस्टर, दो दीवाने शहर में, उस्ताद भगत सिंह, 
तू या मैं, त्रैश, धुरंधर, मर्दानी 3, 180, वध 2।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed