Kanye West India Tour: इंडिया में परफॉर्म करेंगे कान्ये वेस्ट, कब और कहां होगा कॉन्सर्ट? जानें पूरी जानकारी
Kanye West India Tour: म्यूजिक लवर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट अब जल्द ही भारत में परफॉर्म करने वाले हैं। जानिए कब और कहां शो करेंगे रैपर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैपर कान्ये वेस्ट कई देशों में अपने कॉन्सर्ट करते हैं और वहां परफॉर्म करते हैं। अब इंडियन फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि पॉपुलर रैपर अब जल्द ही इंडिया में शो करने वाले हैं। इस खबर में जानिए कब और कहां परफॉर्म करेंगे कान्ये वेस्ट?
शो फिर से हुआ कन्फर्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कान्ये वेस्ट का इंडिया डेब्यू कॉन्सर्ट कन्फर्म हो गया है। खास बात यह है कि पहले यह कॉन्सर्ट मार्च में होने वाला था, लेकिन कुछ अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब नई तारीख के साथ यह शो फिर से तय कर दिया गया है।
रैपर ने खुद शेयर किया अपडेट
रैपर ने खुद सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि यह भारत में उनका पहला लाइव परफॉर्मेंस होगा और सिर्फ एक ही शो होगा, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

कब और कहां होगा कॉन्सर्ट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉन्सर्ट में हाई-लेवल स्टेज, बड़े विजुअल्स और शानदार साउंड एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। साथ ही, कान्ये अपने करियर के कई हिट गाने भी परफॉर्म कर सकते हैं। यह शो 23 मई 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों में उनके शो को लेकर विवाद और कैंसिलेशन की खबरें सामने आई थीं, लेकिन भारत में उनका कॉन्सर्ट फिलहाल तय प्लान के अनुसार ही होने जा रहा है। कुल मिलाकर, यह कॉन्सर्ट भारतीय म्यूजिक फैंस के लिए किसी बड़े इवेंट से कम नहीं होने वाला है।

कमेंट
कमेंट X