सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   South Korean Police Seek To Arrest K Pop Music Mogul Bang Si-Hyuk Behind BTS

कोरियन बैंड बीटीएस से जुड़ी एजेंसी के चेयरमैन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 100 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 21 Apr 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

 K Pop Music Mogul Bang Si-Hyuk Fraud Case: दक्षिण कोरियाई म्यूजिक बैंड बीटीएस दुनिया भर में मशहूर है। इस बैंड को एक एजेंसी चलाती है। इसके चेयरमैन पर धाेखाधड़ी का आरोप लगा है। कोरियाई पुलिस इस शख्स को जल्द ही गिरफ्तार करना चाहती है। 
 

South Korean Police Seek To Arrest K Pop Music Mogul Bang Si-Hyuk Behind BTS
बंग सी ह्युक और बीटीएस ग्रुप - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार को दक्षिण कोरियाई पुलिस ने कहा कि वह बंग सी ह्युक को गिरफ्तार करना चाहते हैं। यह शख्स के-पॉप सुपरग्रुप बीटीएस को चलाने वाली एजेंसी का चेयरमैन है। बंग सी ह्युक पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। उन्होंने लगभग 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम निवेशकों से गैर-कानूनी तरीके से हासिल की है।

Trending Videos


पुलिस ने कोर्ट से वारंट जारी करने का किया अनुरोध 
सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने सरकारी वकीलों से बंग सी ह्युक  की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी करवाने का अनुरोध किया है। बंग सी ह्युक की एजेंसी के प्रतिनिधियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है धोखाधड़ी का मामला? 
बंग सी ह्युक नवंबर से ही जां के दायरे में हैं। उन पर आरोप है कि साल 2019 में निवेशकों को गुमराह किया था। उन्होंने निवेशकों से कहा था कि उनकी एजेंसी का आईपीओ लाने का कोई इरादा नहीं है। बंग की बात मानते हुए निवेशकों ने कंपनी का आईपीओ आने से पहले ही अपने शेयर एक प्राइवेट इक्विटी फंड को बेच दिए थे। पुलिस का मानना है कि उस फंड ने बंग सी ह्युक को एक साइड डील के तहत लगभग 200 बिलियन वॉन यानी 136 मिलियन डॉलर का भुगतान किया। इस डील में बंग सी ह्युक को आईपीओ के बाद शेयरों की बिक्री से होने वाले मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा देने का वादा किया गया था। 

South Korean Police Seek To Arrest K Pop Music Mogul Bang Si-Hyuk Behind BTS
बीटीएस कोरियाई बैंड - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं बंग सी ह्युक? 
बंग सी ह्युक एक म्यूजिक एग्जीक्यूटिव और प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने 2005 में 'बिग हिट एंटरटेनमेंट' के नाम से अपनी एजेंसी HYBE की स्थापना की थी। उन्हें कोरियन पॉप इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना जाता है। वे बीटीएस म्यूजिक बैंड के अलावा कई कोरियाई म्यूजिक बैंड्स का काम देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed