सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   D4vd Accused Of Murdering A Minor Decomposed Body Found In Car Trunk Further Investigation Underway

नाबालिग की हत्या मामले में हुई डी4वीडी की पेशी, सिंगर ने खुद को बताया निर्दोष; कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 21 Apr 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

D4vd Case: सिंगर डी4वीडी पर 14 साल की नाबालिग की हत्या का आरोप लगा था। इसी मामले में लॉस एंजेलिस में सोमवार को कोर्ट में उनकी पेशी हुई। जानिए मामले में क्या है अपडेट। 

D4vd Accused Of Murdering A Minor Decomposed Body Found In Car Trunk Further Investigation Underway
डी4वीडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

डेविड बर्क 21 साल के एक म्यूजिशियन हैं, जो डी4वीडी के नाम से जाने जाते हैं। सिंगर पर पर 14 साल की नाबालिग की हत्या का आरोप लगै हैं। आज इसी मामले में लॉस एंजेलिस में कोर्ट में उनकी पेशी हुई, जहां उनके वकील ने उनकी ओर से सभी आरोपों से इनकार किया। हालांकि जज ने इसके बावजूद कड़ा फैसला सुनाया है। 

Trending Videos

डेविड बर्क को हिरासत में रखने के आदेश
रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड बर्क पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर, 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन शोषण और शव के टुकड़े करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जज ने आदेश दिया है कि उन्हें बिना जमानत के हिरासत में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में सुनवाई के दौरान नाबालिग के माता-पिता भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। वहीं, बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि असली सबूत सामने आने पर साफ हो जाएगा कि डेविड बर्क ने हत्या नहीं की है।

वहीं, प्रॉसिक्यूशन का कहना है कि उनके पास मजबूत सबूत हैं और वे कोर्ट में इन्हें पेश करेंगे। इस केस को 'किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा डर' बताया गया है।

गुमशुदगी और शव मिलने की टाइमलाइन
पुलिस का कहना है कि नाबालिग का शव सितंबर 2025 में एक टेस्ला कार की डिक्की में मिला था, जो डेविड बर्क के नाम पर रजिस्टर्ड थी। शव काफी सड़ा-गला था और उसके टुकड़े किए गए थे।

परिवार ने 2024 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि सिंगर पिछले एक साल से ज्यादा समय तक लड़की का शोषण करता रहा। पुलिस का यह भी दावा है कि लड़की ने इस रिश्ते की शिकायत करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

अधिकारियों के अनुसार, 23 अप्रैल 2025 के आसपास हॉलीवुड हिल्स स्थित डेविड के घर पर लड़की की तेज धार वाले हथियार से हत्या की गई। इसके करीब दो हफ्ते बाद शव के टुकड़े किए गए।

कौन हैं डी4वीडी?
डी4वीडी को 2022 में पहचान मिली, जब उन्होंने अपने फोन पर गाने रिकॉर्ड करके फॉर्नाइट गेमिंग वीडियो में इस्तेमाल किए, जो टिकटॉक पर वायरल हो गए। उनका गाना ‘रोमांटिक होमिसाइड’ काफी हिट हुआ और इसके बाद उन्हें इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed