सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   French actress Nathalie Baye passes away at 77 President Emmanuel Macron also offered homage to the star

Nathalie Baye Dies: फ्रेंच अभिनेत्री नथाली का हुआ निधन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 19 Apr 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

French Actress Nathalie Baye Death: डाउनटन एबे' और 'कैच मी इफ यू कैन' जैसी फिल्मों की मशहूर फ्रांसीसी अभिनेत्री नथाली बे का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। 
 

French actress Nathalie Baye passes away at 77 President Emmanuel Macron also offered homage to the star
प्रांसीसी एक्ट्रेस नथाली बे - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

प्रांसीसी एक्ट्रेस नथाली बे का निधन शुक्रवार को उनके घर पर डिमेंशिया के कारण हुआ है। नथाली के निधन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है।  

Trending Videos

नाथाली का किस वजह से हुआ निधन
'कैच मी इफ यू कैन' और 'डाउटन एबी ए न्यू एरा' जैसी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर फ्रेंच एक्ट्रेस नाथाली बे का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका शुक्रवार को पेरिस में अपने घर पर निधन हुआ। एक्ट्रेस लूई बॉडी डिमेंशिया (Lewy body dementia) नाम की बीमारी से जूझ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है लूई बॉडी डिमेंशिया?
मेयो क्लिनिक के अनुसार, लूई बॉडी डिमेंशिया एक धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है। इसमें दिमाग में असामान्य प्रोटीन के गुच्छे बनते हैं, जो व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, चलने-फिरने और व्यवहार को प्रभावित करते हैं।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी नाथाली को श्रद्धांजलि
नाथाली के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी नथाली को याद करते हुए एक्स पर उनकी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हम नाथाली को बहुत प्यार करते हैं। अपनी आवाज, मुस्कान और शांत स्वभाव से उन्होंने फ्रेंच सिनेमा के कई दशकों में साथ दिया। वे ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनके साथ हमने प्यार किया, सपने देखे और बड़े हुए। हम उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।'

नथाली के नाम कई अवॉर्ड
वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, नाथाली का जन्म 6 जुलाई 1948 को फ्रांस के नॉर्मंडी में हुआ था। उन्होंने पेरिस के नेशनल कंजर्वेटरी से अभिनय की ट्रेनिंग ली थी। 1970 के दशक में उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया। उन्होंने अपने 50 साल से ज्यादा के करियर में चार सीजर अवॉर्ड जीते थे।

नथाली की फिल्में
नथाली के शुरुआती दिनों में Francois Truffaut की 'डे फॉर नाइट' और Jean-Luc Godard की फिल्म शामिल हैं। उन्होंने 'The Return of Martin Guerre' और 'वीनस ब्यूटी इंस्टीट्यूट' जैसी लोकप्रिय फ्रेंच फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा हॉलीवुड में उन्होंने 'Catch Me If You Can' में लियोनार्डो डिकैप्रियो की मां का रोल निभाया, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। उनकी आखिरी बड़ी फिल्मों में 'Downton Abbey: A New Era' शामिल है, जिसमें उन्होंने मैगी स्मिथ के साथ स्क्रीन शेयर किया।

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, लिया आशीर्वाद; शेयर की तिरुमाला मंदिर की खास झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed