Practical Magic 2: 28 साल बाद साथ काम करेंगी सैंड्रा बुलक और निकोल किडमैन, प्रैक्टिकल मैजिक 2 का ट्रेलर रिलीज
Practical Magic 2 Official Trailer: ‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ के का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में सैंड्रा बुलक और निकाेल किडमैन साथ नजर आएंगी। दोनों लगभग 28 साल बाद बड़े पर्दे पर दर्शकों को नजर रही हैं। जानिए, इस फिल्म के ट्रेलर में क्या खास है?
विस्तार
साल 1998 में हॉलीवुड फिल्म ‘प्रैक्टिकल मैजिक’ रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 28 साल बाद रिलीज हो रहा है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ के ट्रेलर ने भी फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। जानिए, हालिया रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों के क्या कुछ नया था?
ट्रेलर देख ताजा हुईं पुरानी फिल्म की यादें
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ का ट्रेलर देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। इसमें विक्टोरियन दौर का एक घर दिखाया जाता है। जिसमें सैंड्रा बुलक का किरदार कहता है, ‘मुझे यकीन है कि आपने ओवेन्स परिवार के बारे में सुना होगा, मैसाचुसेट्स वाले, जिनके पड़ोसी दबी जुबान में कहते हैं कि वे चुड़ैल हैं।’ यह डायलॉग उस रहस्यमयी कहानी की शुरुआत करता है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी भी उत्साहित हैं।
फिल्म में नए किरदारों की हुई एंट्री
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ फिल्म में नई पीढ़ी शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में हॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म में जोई किंग, काइली का रोल और मेसी विलियम्स, एंटोनिया का रोल निभाने वाली हैं। इन नए किरदारों के कारण ओवेन्स फैमिली की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने ट्रेलर के साथ साझा की है। वैसे तो इस यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी। लेकिन कुछ जगहों पर इसका प्रीमियर 18 सितंबर को होगा। चंद महीनों के इंतजार के बाद यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी।

कमेंट
कमेंट X