सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office: 50 करोड़ क्लब में शामिल 'भूत बंगला', वीकएंड पर 'धुरंधर 2' ने की बेहतर कमाई; जानें 'डकैत' का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 20 Apr 2026 07:52 AM IST
सार

Box Office Collection: 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में वीकएंड पर बढ़ोतरी हुई है। इसके आगे 'धुरंधर 2' की कमाई घटने लगी है।
 

विज्ञापन
Bhooth bangla beat dhurandhar the revenge know dacoit and project hail mary box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर अब 'धुरंधर 2' की रफ्तार घटने लगी है। वहीं नई रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की भी धीमी रफ्तार से कमाई जारी है। आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

Trending Videos
Bhooth bangla beat dhurandhar the revenge know dacoit and project hail mary box office collection
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
50 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'भूत बंगला'
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म 'भूत बंगला' को तीसरे दिन वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला है। रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 19 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये था। पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तीन दिनों में ही यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

Bhooth Bangla Review: न पूरी तरह मजेदार, न पूरी तरह खराब; फिर कहां अटकी अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’?
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhooth bangla beat dhurandhar the revenge know dacoit and project hail mary box office collection
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स
'धुरंधर 2' का टोटल कलेक्शन
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' की वीकएंड पर फिर कमाई बढ़ी है। पांचवें रविवार को इसने 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपये था। 32 दिनों में इसने 1115.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इतने ही दिनों में इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1756.64 करोड़ रुपये हो गया है। अगर इस फिल्म की कमाई ऐसे ही जारी रही तो यह जल्द ही 'बाहुबली 2' (1788 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Bhooth bangla beat dhurandhar the revenge know dacoit and project hail mary box office collection
फिल्म डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit
जानें 'डकैत' की कमाई
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कमाई की रफ्तार शुरू से ही धीमी रही है। दूसरे रविवार को इस फिल्म ने 1.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 10 दिनों में इस फिल्म ने कुल 31.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
Bhooth bangla beat dhurandhar the revenge know dacoit and project hail mary box office collection
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : X
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का वीकएंड पर कलेक्शन बढ़ा है। चौथे रविवार को इसने 1.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इस फिल्म ने 1.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 25 दिनों में कुल 64.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed