{"_id":"69e451cbf55a670fe70f5973","slug":"bhooth-bangla-dhurandhar-2-and-dacoit-box-office-collection-on-saturday-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने घटाया 'धुरंधर 2' का दबदबा, जानें वीकएंड पर क्या हुआ 'डकैत' का हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने घटाया 'धुरंधर 2' का दबदबा, जानें वीकएंड पर क्या हुआ 'डकैत' का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:23 AM IST
सार
Box Office Collection: 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' ने दस्तक दी है। वीकएंड पर इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। जानिए 'धुरंधर 2' पर इस फिल्म की कमाई का कितना असर पड़ा है।
पिछले एक महीने से फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। यह अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर सकी। इस बीच 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की अदाकारी वाली फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई है। पहले दिन के बाद वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos
2 of 5
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'भूत बंगला' का बढ़ा कलेक्शन
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, हालांकि इसने वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म के आगे 'धुरंधर 2' की कमाई कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का टोटल कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भले ही इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई हो लेकिन यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। रिलीज के इतने दिनों के बाद इतना कलेक्शन करना बड़ी बात है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1110.47 करोड़ रुपये हो चुका है।
'डकैत' की कमाई
पैन इंडिया फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म शुरू से ही धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। शनिवार को इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसने सिर्फ 90 लाख रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर ने अदाकारी की है।
विज्ञापन
5 of 5
'प्रोजेक्ट हेल मेरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को वीकएंड पर एक बार फिर फायदा मिला है। शनिवार को इसने 1.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई 83 लाख रुपये थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का नेट कलेक्शन 62.66 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।