सब्सक्राइब करें

'भूत बंगला' से पहले प्रियदर्शन की फिल्मों ने किया निराश? जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'रंगरेज' और 'तेज' का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 18 Apr 2026 12:35 PM IST
सार

Bhooth Bangla Collection: 'भूत बंगला' के पहले दिन के कलेक्शन ने इसके निर्देशक प्रियदर्शन को खुश कर दिया है। हालांकि प्रियदर्शन की पिछली पांच हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कारोबार नहीं किया है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
bhooth bangla box office collection know Priyadarshan last 5 hindi films total earning
प्रियदर्शन की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक प्रियदर्शन 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। अक्षय कुमार की अदाकारी वाली इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये है। यह फिल्म प्रियदर्शन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में से एक है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि प्रियदर्शन की पिछली पांच हिंदी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन रहा है।

Trending Videos
bhooth bangla box office collection know Priyadarshan last 5 hindi films total earning
हंगामा 2 - फोटो : आईएमडीबी
हंगामा 2- 2021
परेश रावल और शिल्पा शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'हंगामा 2' जुलाई 2021 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक प्रियदर्शन थे। फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। यह फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी थी। यह सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी, इसलिए इसके कलेक्शन के आंकड़े सामने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhooth bangla box office collection know Priyadarshan last 5 hindi films total earning
रंगरेज - फोटो : सोशल मीडिया
रंगरेज- 2013
जैकी भगनानी और प्रिया आनंद की अदाकारी वाली फिल्म 'रंगरेज' मार्च 2013 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक प्रियदर्शन इसे लेकर काफी उत्साहित थे। फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। 23 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 6.37 करोड़ रुपये कमाए थे।
bhooth bangla box office collection know Priyadarshan last 5 hindi films total earning
कमाल धमाल मालामाल - फोटो : आईएमडीबी
कमाल धमाल मालामाल- 2012
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म सितंबर 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें कई दिग्गज कलाकार जैसे नाना पाटेकर, परेश रावल, ओम पुरी, शक्ति कपूर और असरानी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5 से 6 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
bhooth bangla box office collection know Priyadarshan last 5 hindi films total earning
तेज - फोटो : आईएमडीबी
तेज- 2012
अनिल कपूर, अजय देवगन, कंगना रनौत और समीरा रेड्डी की अदाकारी से सजी फिल्म 'तेज' अप्रैल 2012 में रिलीज हुई थी। प्रियदर्शन के निर्देशन वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा सकी थी। 52 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 26 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed