क्या हैरी स्टाइल्स ने की सगाई? गर्लफ्रेंड संग सैर करते दिखे ब्रिटिश सिंगर; फैंस ने इस वजह से लगाईं अटकलें
Harry Styles And Zoe Kravitz Engagement Rumours: ब्रिटिश सिंगर हैरी स्टाइल्स और अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जोई क्राविट्स की सगाई की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गईं। क्या सच में हैरी और जोई ने सगाई की है? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश सिंगर हैरी स्टाइल्स इन दिनों अमेरिकन सिंगर, एक्ट्रेस जोई क्राविट्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस को लगा कि इनकी सगाई हो चुकी है। जानिए, यह अटकलें क्यों लगी हैं।
इस वजह से लगी सगाई की अटकलें
कुछ दिन पहले हैरी स्टाइल्स अपनी गर्लफ्रेंड जोई क्राविट्ज के साथ लंदन में सैर करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो को गौर से देखने पर फैंस को पता चला कि जोई ने एक अंगूठी पहनी है। यह अंगूठी उस फिंगर में थी सिसमें सगाई की अंगूठी पहनी जाती है। इसके बाद तो फैंस ने मान लिया कि हैरी और जोई ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
जोई ने अंगूठी छिपाने की कोशिश भी नहीं की
वायरल वीडियो में जोई में जोई क्राविट्ज एक कॉफी कप हाथ में लिए नजर आईं, उन्होंने देखा भी कि पैपराजी फोटो ले रहे हैं, इसके बावजूद भी अपनी अंगूठी को छिपाने की कोशश नहीं की। वह हैरी स्टाइल्स का हाथ पकड़े सैर करती भी दिखीं।
साल की शुरुआत में रिलेशनशिप में आया था यह कपल
हैरी और जोई को इस साल की शुरुआत में लंदन, ब्रुकलिन और रोम में साथ देखा गया। दोनों अक्सर पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाते थे। अब इनकी सगाई की अटकलें तेज हो चुकी हैं। कई फैंस को लगता है कि जल्द ही यह जोड़ा शादी के बंधन में भी बंध सकता है लेकिन हैरी स्टाइल्स और उनकी गर्लफ्रेंड की तरफ से अभी सगाई तक की पुष्टि नहीं की गई है।

कमेंट
कमेंट X