‘बंदूक लेकर बैठा था…’ क्यों सुसाइड करने वाले थे हल्क होगन? रेसलर की डॉक्यूमेंट्री में सामने आया दर्दनाक सच
Hulk Hogan: Real American: रेसलिंग लीजेंड हल्क होगन की डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी इस डॉक्यूमेंट्री पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वे सुसाइड करने वाले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेसलिंग की दुनिया के दिग्गज हल्क होगन की जिंदगी का एक बेहद इमोशनल और मुश्किल दौर अब सामने आया है। उनकी नई डॉक्यूमेंट्री ‘हल्क होगन: रियल अमेरिकन’ में उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन समय के बारे में खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
इस वजह से करने वाले थे सुसाइड
‘हल्क होगन: रियल अमेरिकन’ की इस 4-एपिसोड की सीरीज में हल्क होगन का आखिरी इंटरव्यू भी दिखाया गया है, जो उनके जुलाई 2025 में 71 साल की उम्र में निधन से पहले लिया गया था। इसमें उन्होंने बताया कि अपनी शादी टूटने के दौरान वह इतने टूट गए थे कि उन्होंने सुसाइड तक के बारे में सोचा था।
हल्क होगन और लिंडा होगन की शादी 1983 में हुई थी और दोनों करीब 26 साल तक साथ रहे। उनके दो बच्चे हैं, ब्रुक और निक। बाद में उनका पारिवारिक जीवन रियलिटी शो ‘होगन नोज बेस्ट’ में भी दिखाया गया, जिससे वे और ज्यादा चर्चा में आ गए थे।
बाथरूम में बंदूक लेकर बैठे थे हल्क
होगन का कहना है कि उन्हें लगा था यह शो परिवार को करीब लाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 2009 में दोनों का तलाक हो गया, जो काफी चर्चा में रहा। डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने सबसे बुरे पल को याद करते हुए बताया कि वह घर आकर शराब पीने लगे और दवाइयां लेने लगे।
हालत इतनी खराब हो गई कि एक समय वह बाथरूम में बंदूक लेकर बैठे थे और उन्हें खुद नहीं पता था कि वह क्या कर रहे हैं।
जब कंगाल हो गए थे रेसलर
उन्होंने यह भी बताया कि तलाक का उन पर इमोशनल और आर्थिक रूप से बहुत असर पड़ा। उनके मुताबिक, उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का 70% लिंडा को दे दिया था क्योंकि वह इस रिश्ते से पूरी तरह बाहर निकलना चाहते थे। तलाक के बाद वह लगभग कंगाल हो गए थे, लेकिन बाद में टोटल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग (TNA) ने उन्हें संभलने का मौका दिया।
इस सीरीज में होगन के जीवन और उनसे जुड़े विवादों को भी दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

कमेंट
कमेंट X