सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Father Allu Arvind Dismiss Rumors Of Allu Arjun Shifting To Mumbai

Allu Arjun: क्या मुबंई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन? एक्टर के पिता ने किया खुलासा, अटकलों का दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Allu Arjun: बीते दिनों खबरें आ रही थीं कि अल्लू अर्जुन हैदराबाद से शिफ्ट कर रहे हैं और वे अब मुंबई में रहेंगे। अब उनके पिता ने इन खबरों पर बयान दिया है, और सभी बातें क्लियर कर दी हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

Allu Arjun Father Allu Arvind Dismiss Rumors Of Allu Arjun Shifting To Mumbai
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच खबरें सामने आ रहीं थीं कि एक्टर 'राका' के लिए कुछ समय के लिए हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं, क्योंकि हैदराबाद से शूटिंग और सभी चीजें मैनेज करना मुश्किल होता है। अब इस मामले पर उनके पिता ने बयान दिया है, और सभी अटकलों पर विराम लगाया है। 

Trending Videos

पिता ने दिया जवाब 
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर हाल ही में खबरें सामने आ रही थीं कि वह मुंबई शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि अपने काम की वजह से वह मुंबई में नया घर ले सकते हैं।लेकिन अब इन खबरों पर खुद उनके पिता और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने सफाई दी है। उन्होंने इन सभी दावों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कुछ नहीं है
एक इंटरव्यू में अल्लू अरविंद ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। अभी उनकी फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है, इसलिए लोगों को ऐसा लग सकता है। लेकिन हैदराबाद ही अल्लू अर्जुन का घर है और उनका दिल भी वहीं बसता है।’

उन्होंने आगे कहा कि उनके बच्चे भी हैदराबाद में पढ़ते हैं और उनका पूरा परिवार और करीब लोग वहीं रहते हैं। ऐसे में उनके मुंबई शिफ्ट होने का सवाल ही नहीं उठता। यानि साफ है कि फिलहाल अल्लू अर्जुन मुंबई नहीं, बल्कि हैदराबाद में ही रहेंगे और वहीं परमानेंट घर है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
उम्मीद है कि अल्लू अर्जुन इस साल के आखिर तक अपने ‘राका’ फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके बाद फिल्म में पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स का काफी काम होना है। टीम का लक्ष्य है कि इसे 2027 के दूसरे हिस्से में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed