फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Akshay Kumar And Rana Daggubati will work together in Historical Thriller Chandoo Mondeti will direct it

साउथ के इस मशहूर एक्टर के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार? चंदू मोंडेती संभालेंगे फिल्म के निर्देशन की कमान

Wed, 22 Apr 2026 04:26 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 22 Apr 2026 04:26 PM IST
सार

Akshay Kumar Film: अक्षय कुमार अभी 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वह साउथ की एक हिस्टोरिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं। उनके साथ साउथ के एक मशहूर अभिनेता होंगे।

विज्ञापन
Akshay Kumar And Rana Daggubati will work together in Historical Thriller Chandoo Mondeti will direct it
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार 'भूत बंगला' की कामयाबी से खुश हैं। खबरें हैं कि वह जल्द ही एक बड़े बजट की हिस्टोरिकल थ्रिलर फिल्म में काम करने वाले हैं। उनके साथ साउथ के कलाकार राणा दग्गुबाती होंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी से काफी चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के निर्देशक चंदू मोंडेती होंगे।
विज्ञापन

मेकर्स देंगे सरप्राइज
123 तेलुगु के मुताबिक राणा दग्गुबाती एक महत्वाकांक्षी हिस्टोरिकल थ्रिलर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। इसकी कहानी उज्जैन के रहस्यमयी बैकग्राउंड पर आधारित होगी। इस फिल्म की कास्ट में अक्षय कुमार भी शामिल हो गए हैं। मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज भी छिपाकर रखा है। ऐसी अफवाहें हैं कि कोई टॉप हीरो इस फिल्म में कैमियो कर सकता है। हालांकि प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar And Rana Daggubati will work together in Historical Thriller Chandoo Mondeti will direct it
राणा दग्गुबाती - फोटो : IMDb
धर्मा प्रोडक्शंस कर रहा सपोर्ट
इस बड़े प्रोजेक्ट को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस सपोर्ट कर रहा है। इससे लगता है कि यह प्रोजेक्ट पैन-इंडिया लेवल का होगा। इस फिल्म को चंदू मोंडेती डायरेक्ट करेंगे। चंदू को 'कार्तिकेय 2' को निर्देशित करने के लिए जाना जाता है। वह पुरानी पहेलियों और रहस्यों पर आधारित कहानियां बुनने के लिए जाने जाते हैं।

कितने दिनों में पूरी होगी 'पेद्दी' की शूटिंग? पोस्ट के जरिए मेकर्स ने दी जानकारी; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार फिलहाल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू और वामिका गब्बी भी अहम किरदारों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह जल्द ही फिल्म 'हैवान' का भी हिस्सा होंगे।

राणा दग्गुबाती का वर्क फ्रंट
खबरें हैं कि राणा दग्गुबाती फिल्म 'जय हनुमान' की कास्ट में शामिल हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है। यह फिल्म, 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' का सीक्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed