सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SRK King Movie secures all India theatrical rights at huge price as per report

King Movie: किसने खरीदे शाहरुख खान की 'किंग' के थिएटर राइट्स, भारी दाम देकर किए हासिल; कीमत सुन रह जाएंगे दंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 20 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार

King Movie Theatrical Rights: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। 'किंग' मूवी को लेकर फैंस में काफी उत्साहित है। जानिए कितनी कीमत में 'किंग' के थिएटर राइट्स खरीदे गए हैं।

SRK King Movie secures all India theatrical rights at huge price as per report
शाहरुख खान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उनकी नई एक्शन फिल्म 'किंग' की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। जानिए रिलीज से पहले 'किंग' के थिएटर राइट्स कितने में खरीदे गए हैं और किसने खरीदे हैं?

Trending Videos

कितने में खरीदे गए 'किंग' के थिएटर राइट्स
सियासत की एक खबर के अनुसार, पेन मरुधर कंपनी ने पूरे भारत में फिल्म 'किंग' के थिएटर रिलीज अधिकार खरीद लिए हैं। इस कंपनी ने 'किंग मूवी' के थिएटर राइट्स पूरे 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह इस साल की सबसे बड़ी थिएटर डील में से एक है। फिल्म के घरेलू टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए भी कई बड़ी कंपनियां बोली लगा रही थीं, जैसे जियो स्टूडियोज, यश राज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी शाहरुख की कई फिल्मों के खरीद चुके हैं थिएटर राइट्स 
पेन मरुधर ने पहले भी शाहरुख खान की कई फिल्में रिलीज की हैं, जैसे 'जवान', 'डंकी', 'जीरो' और कई सारी फिल्में। फिल्म 'किंग' लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। इसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण फिर से साथ नजर आएंगे। सुहाना खान की भी फिल्म में अहम भूमिका है। इस फिल्म से पहले दीपिका और शाहरुख फिल्म 'पठान' में नजर आए थे। इसके अलावा भी शाहरुख और दीपिका कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

'किंग' की रिलीज के साथ होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' क्रिसमस 2026 में रिलीज होगी, यानी 24 दिसंबर 2026 को। इस समय हॉलीवुड की बड़ी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, जैसे 'एवेंजर्स डूम्सडे', 'ड्यून 3' और 'जुमांजी 3'। एक साथ इतनी फिल्में रिलीज हो रही है, जिसका पूरा असर इन फिल्मों के बाॉक्स ऑफिस पर दिखाई देगा।

'किंग' मूवी की स्टार कास्ट
शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे नजर आ सकते हैं।


यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: 33वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’, 11वें दिन में ही पस्त हुई 'डकैत'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed