Alia Bhatt: क्या आलिया ने की पाकिस्तानी ब्रांड की मार्केंटिंग? वायरल तस्वीरें देख भड़के यूजर्स; जानें सच्चाई
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि किसी और वजह से सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
विस्तार
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच मंगलवार को उनसे जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई। आलिया का इस पोस्ट से क्या कनेक्शन है और इस पोस्ट के चलते क्या विवाद हुआ? इस खबर में जानिए...
तस्वीरें देखकर सभी चौंके
दरअसल, एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड ने अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट बतौर मॉडल ब्रांड के कपड़े शोकेस करती नजर आ रही है।
पहली नजर में हर कोई इन्हें देखकर चौंक गया और सबके मन में यही सवाल आया कि आखिर आलिया ने एक पाकिस्तानी ब्रांड के लिए फोटोशूट क्यों करवाया? पर हम आपको बता दें कि ये फोटो असली नहीं हैं। इन्हें एआई की मदद से बनाया गया है।
जल्द ही पकड़ाया ब्रांड का झूठ
बेशर्मी की बात यह है कि पाकिस्तानी ब्रांड ने इन नकली तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में यह तक लिखा कि, ‘आलिया भट्ट को हमारी कलेक्शन पसंद है..’ साथ ही लोगों से इसे ऑर्डर करने के लिए भी कहा। हालांकि, फैंस ने जल्दी ही पहचान लिया कि ये तस्वीरें फर्जी हैं और अलग-अलग पुराने फोटोशूट्स से एडिट करके बनाई गई हैं।
यूजर्स ने जमकर लताड़ा
जैसे ही सच सामने आया सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्रांड को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या आलिया को इस बारे में पता भी है या नहीं? कुछ ने बिना एक्ट्रेस की इजाजत के उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करने को गलत बताया।
A post shared by You dream it , we sew it 🪡🧵 (@wajayesha.official)
ब्रांड की बेशर्मी की हद तो देखिए
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये एक फेक एआई चीप मार्केटिंग है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘वो (आलिया भट्ट) आप पर केस कर देंगी।’ हालांकि इन कमेंट्स के बावजूद ब्रांड पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उल्टे और बेशर्मी दिखाते हुए केस करने वाले कमेंट पर उन्होंने जवाब दिया- ‘वो नहीं करेंगी।’ हालांकि, बाद में जब इस कमेंट पर ट्रोल हुए तो उन्होंने यह कमेंट भी हटा दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की पाइपलाइन में स्पाई-यूनिवर्स की ‘अल्फा’ और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली ‘लव एंड वॉर’ जैसी दो बड़ी फिल्में हैं। ‘लव एंड वॉर’ में उनके साथ पति रणबीर कपूर और अभिनेता विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X