Awarapan 2: 'आवारापन' के सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस, मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट
Awarapan 2 Cast Release Date: 29 जून 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसी के साथ मेकर्स ने इस फिल्म की मुख्य अभेनेत्री के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।
विस्तार
विशेष फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर 'आवारापन 2' की घोषणा कर दी है। 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के 19 साल के लंबे समय बाद इसका सीक्वल आ रहा है। मेकर्स ने आज इसका खुलासा कर दिया है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी?
कौन हैं 'आवारापन 2' की मुख्य अभिनेत्री?
इमरान हाशमी इस फिल्म में फिर से शिवम का किरदार निभाएंगे। प्रमोशनल पोस्टर में एक हाथ का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें चिड़िया का टैटू बना है। यह टैटू आजादी और मुक्ति की भावना को दिखाता है। इस सीक्वल में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी के साथ काम करेंगी। यह दिशा पटानी का विशेष फिल्म्स के साथ पहला प्रोजेक्ट है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?
विशेष फिल्म्स ने आज 21 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर 'आवारापन 2' की घोषणा कर दी है। यह 2007 की हिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म का प्रोडक्शन काम मुंबई में आखिरी चरण में है। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर पड़ रहा है।
'आवारापन 2' के बारे में डिटेल
फिल्म 'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। फिल्म को लेकर निर्माता विशेष भट्ट ने कहा, 'आवारापन एक गहरा एहसास है, जो बड़े पर्दे के लिए ही बना है। इसमें शानदार जगहों पर शूटिंग, बड़े सीन, मजबूत किरदार और अच्छा संगीत होगा। इमरान हाशमी शिवम के किरदार में पूरी तरह फिट हो गए हैं। अब दिशा पाटनी के जुड़ने से फिल्म में नई जान आ गई है।'
यह भी पढ़ें: Haunted 3D: 'हॉन्टेड 3डी' का मोशन पोस्टर आउट, फिर साथ आए विक्रम भट्ट और आनंद पंडित; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

कमेंट
कमेंट X