अनुपम खेर ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, शेयर किया वीडियो; लिखा- 'आत्मा को अलग ही शांति...'
Anupam Kher visits Mahakaleshwar Temple: अनुपम खेर ने आज मंगलवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर महादेव का आशीर्वाद लिया। अनुपम ने उज्जैन से अपना एक खास वीडियो भी शेयर किया है।
विस्तार
अनुपम खेर ने आज उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, जिसकी खास झलक अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसी के साथ अनुपम ने बताया कि महादेव के दर्शन करके उन्हें अद्भुत और दिव्य अनुभव का एहसास हुआ है।
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
आज अनुपम खेर ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में अनुपम पारंपरिक कपड़ों में हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही अनुपम ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ अपनी भक्ति नहीं की, बल्कि अपने सभी फॉलोअर्स के कल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
View this post on Instagram
अनुपम ने लिखा खास नोट
अनुपम खेर ने इन वीडियो और तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचा। दर्शन किए और आप सभी के लिए भी प्रार्थना की। यहां आना कितना अद्भुत और दिव्य अनुभव है। आज मेरी आत्मा को एक अनोखी शांति और शक्ति महसूस हुई। भारत में ऐसे पवित्र और प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल है।'
अनुपम ने आगे लिखा, 'हर हर महादेव, हर हर महाकाल।' महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।
फिल्मों की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। यह 2006 की हिट फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। इसके अलावा वह प्रभास के साथ 'फौजी' नाम की फिल्म में भी काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Awarapan 2: 'आवारापन' के सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस, मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट

कमेंट
कमेंट X