सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan Surprise Daughter Aaradhya And Record Her Reaction Attends Her From Airport

ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को दिया सरप्राइज, कैमरे में कैद किया रिएक्शन; फिर लाडली के लिए बन गईं फोटोग्राफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 21 Apr 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या को प्यारा सा सरप्राइज दिया। इसके बाद उन्होंने बेटी के रिएक्शन को भी कैद किया। जानिए क्या है वो सरप्राइज और कैसा था आराध्या का रिएक्शन…

Aishwarya Rai Bachchan Surprise Daughter Aaradhya And Record Her Reaction Attends Her From Airport
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या अपनी मां के काफी करीब हैं। वो अक्सर कई मौकों पर मां के साथ ही नजर आती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें ऐश्वर्या बेटी आराध्या को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची हैं। ऐश्वर्या ने स्कूल ट्रिप से लौट रही आराध्या को एयरपोर्ट पर सरप्राइज दिया और उनकी प्रतिक्रिया को कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब ऑनलाइन वायरल है।

Trending Videos

बेटी को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचीं ऐश्वर्या
वीडियो में दिखता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अन्य पेरेंट्स के साथ एयरपोर्ट पर अपनी बेटी का इंतजार करती नजर आ रही हैं। जैसे ही उनकी नजर आराध्या को एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखती है, वह तुरंत कैमरा निकालकर उस पल को कैमरे में कैद कर लेती हैं। आराध्या अपनी मां को देखकर बेहद खुश हो जाती हैं और तुरंत उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़ती हैं। ऐश्वर्या भी उतनी ही उत्साहित नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)


 

क्लिक कीं बेटी की तस्वीरें
इसके बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी के लिए फोटोग्राफर की भूमिका निभाती भी नजर आईं। कार में बैठने से पहले उन्होंने आराध्या और उनके दोस्तों की तस्वीरें खींचीं। सफेद शर्ट और नीली जींस में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने सनग्लासेस और स्लिंग बैग से अपने स्टाइलिश लुक को पूरा किया। वहीं आराध्या स्कूल यूनिफॉर्म और कैप में नजर आईं।

Aishwarya Rai Bachchan Surprise Daughter Aaradhya And Record Her Reaction Attends Her From Airport
आराध्या बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb
2011 में हुआ आराध्या का जन्म
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 2007 में शादी कर ली। 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के साथ ही कपल माता-पिता बन गया। उन्हें अक्सर स्कूल के कार्यक्रमों में आराध्या का उत्साहवर्धन करते देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed