फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mom to be Deepika Padukone Shoots With Punit Malhotra Amid Second Pregnancy Fans reacts

प्रेगनेंसी की खबरों के बीच सामने आई दीपिका की पहली तस्वीर, शूटिंग के लिए पुनीत मल्होत्रा ने जताया आभार

Tue, 21 Apr 2026 05:39 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 21 Apr 2026 05:39 PM IST
सार

Deepika Padukone: निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने आज सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के साथ सेट से एक खास प्यारी तस्वीर शेयर की है। दीपिका इन दिनों शूटिंग कर रही हैं।
 

विज्ञापन
mom to be Deepika Padukone Shoots With Punit Malhotra Amid Second Pregnancy Fans reacts
पुनीत और दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फैंस के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ के जन्म के बाद अब यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगा। हाल ही में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। दीपिका दोबारा मां बनने वाली हैं, इसलिए वह अपने सभी बचे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर रही है। जिसकी एक खास तस्वीर पुनीत मल्होत्रा ने शेयर की है।

विज्ञापन

दीपिका के साथ पुनीत की तस्वीर
आज निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दीपिका गर्भावस्था के दौरान भी बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने सफेद ड्रेस पहनी हुई है। वहीं पुनीत कैजुअल टी-शर्ट में दिख रहे हैं। दीपिका ने अपने बेबी बंप को नहीं दिखाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह शूट विज्ञापन या फिल्म किसके लिए है, लेकिन इस तस्वीर ने फैंस में बहुत उत्सुकता बढ़ा दी है। यह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली तस्वीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत मल्होत्रा ने लिखा नोट
पुनीत ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ इस खास तस्वीर को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह शूट? 10 में से 10 रहा। कोई कमी नहीं। दीपिका आप बहुत मिलनसार, दयालु और अद्भुत हैं। मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।' तस्वीर शेयर होते ही फैंस ने कमेंट्स में अपनी खुशी जताई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Punit Malhotra (@punitdmalhotra)


विज्ञापन

फैंस ने दीपिका की इस तस्वीर पर कई कमेंट्स किए हैं-

  • एक फैन ने लिखा, 'वह सच में बहुत खूबसूरत हैं'
  • दूसरे ने लिखा, 'श्रीमती धुरंधर बहुत खूबसूरत लग रही हैं'
  • एक और फैन ने लखा, 'धुरंधर असल जिंदगी की यालिना हैं
  • एक फैन ने पूछा इस फिल्म का नाम क्या है?

दोबारा मां बनने वाली हैं दीपिका
हाल ही में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ की एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस और शुभचिंतक बहुत खुश हैं कि दीपिका दोबारा मां बनने वाली हैं। कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और कई सेलेब्स ने कमेंट्स में इस जोड़े को बधाई दी। बहरहाल, दीपिका साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग हुई खत्म, कितने में बिके डिजिटल राइट्स; कब रिलीज होगी फिल्म?...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed