पहली बार इस एक्टर संग काम करेंगे सूरज बड़जात्या, अगली फिल्म की हुई घोषणा; कब रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’?
Sooraj Barjatya: ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘विवाह’ जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और क्या होगा फिल्म में खास।
विस्तार
सूरज बड़जात्या ने आखिरी फिल्म ‘ऊंचाई’ डायरेक्ट की थी। अब इन दिनों वे अपनी अगली फिल्म बनाने में व्यस्त हैं। फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी डायरेक्टर ने कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये अपडेट शेयर किया, और फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी भी दी।
क्या है फिल्म का नाम?
सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म का नाम आधिकारिक तौर पर ‘ये प्रेम मोल लिया’ रखा गया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस राजश्री फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की और इसे एक फैमिली एंटरटेनर बताया है।
फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे। अब तक इस प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन मंगलवार सुबह मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट दोनों अनाउंस कर दिए।
हिमेश रेशमिया देंगे म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया तैयार कर रहे हैं। राजश्री फिल्म्स इस फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। आने वाले हफ्तों में फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यह पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और शरवरी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट का खुलासा होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
आयुष्मान और शरवरी का वर्कफ्रंट
आयुष्मान की आने वाली फिल्मों में उड़ता तीर और पति पत्नी और वो 2 शामिल हैं। वहीं शरवरी भी इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं। यह सूरज बड़जात्या के 38 साल के फिल्मी करियर की 8वीं डायरेक्टोरियल फिल्म है।

कमेंट
कमेंट X