सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly Upset Over Women Reservation Bill Failed Says They Didnt Want Us to Enter Parliament

महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर रुपाली गांगुली नाराज, बोलीं- ‘उन्हें नहीं चाहिए था कि हम संसद में आएं….’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 19 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Rupali Ganguly Talk About Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल संसद में पास ना होने पर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपनी नाजरागी जाहिर की है। इस मुद्दे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। 

Rupali Ganguly Upset Over Women Reservation Bill Failed Says They Didnt Want Us to Enter Parliament
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
विज्ञापन

विस्तार

सीरियल ‘अनुपमा’ से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री रुपाली गांगुली कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं। हाल ही में जब संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका तो इसे लेकर एक्ट्रेस काफी नाराज आईं। उनका मानना है कि यह बिल देश की महिलाओं का हक था। विस्तार से जानिए इस मुद्दे पर रुपाली ने क्या कहा?

Trending Videos

रुपाली का मानना है कि महिलाओं का हक छीना गया
एक देश जिसमें मां दुर्गा की पूजा होती है, जहां हम नारी को शक्ति मानते हैं। हमारे परिवार को एक औरत अेकेले संभालती है। उसी देश में तीस साल से महिला आरक्षरण बिल पेंडिंग है। जब इस बिल को लेकर वोट देने की बात आई तो कुछ लोगों ने ना कह दिया। उन्हें नहीं चाहिए था कि हम औरतें संसद में आएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपाली गांगुली आगे कहती हैं, ‘यह सिर्फ एक बिल नहीं था, ये हमारा हक था। ये हमारा अधिकार था। लेकिन उन्होंने हाथ उठाकर हमारा अधिकार ठुकरा दिया।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)


अपने सीरियल का उदाहरण देती हैं रुपाली
महिलाओं के लिए भी रुपाली गांगुली ने कैप्शन में एक मैसेज लिखा है। वह लिखती हैं, ‘अनुपमा ने जिंदगी में बहुत बार सुना है कि तुम सिर्फ घर संभालो। और कल संसद में भी 70 करोड़ औरतों को यही सुनाया गया। हम औरतें भूलती नहीं हैं। हम माफी भी जल्दी नहीं देती हैं। और हम वोट करना भी जानते हैं।’ इस तरह से रुपाली गांगुली ने संसद में बैठे सांसदों और राजनैतिक पार्टियों को कड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed