सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sonali Raut Claims She Got Scabies On Bigg Boss Marathi 6 Says Rats Was in Kitchen Cockroaches In Food

‘खाने में निकले कॉकरोच, रसोई में थे चूहे’; सोनाली राउत ने बिग बॉस मराठी पर लगाए गंभीर आरोप; भेजा नोटिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 18 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonali Raut Alleged Bigg Boss Marathi 6: सोनाली राउत ने बिग बॉस मराठी 6 को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा है। जानिए क्या है पूरा मामला…

Sonali Raut Claims She Got Scabies On Bigg Boss Marathi 6 Says Rats Was in Kitchen Cockroaches In Food
सोनाली राउत - फोटो : इंस्टाग्राम-@isonaliraut
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री सोनाली राउत ने बिग बॉस मराठी सीजन 6 के निर्माताओं पर शो के दौरान अस्वच्छ (अनहाइजीनिक) रहने की स्थिति का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खराब वातावरण के कारण उन्हें खुजली की बीमारी हो गई। उन्होंने किचन से लेकर वॉशरूम तक में गंदगी होने और मरे हुए चूहे और कॉकरोच मौजूद होने के आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर सोनाली ने अपने शरीर पर, पीठ, बांहों, पैरों और धड़ सहित, चकत्ते और निशान दिखाते हुए वीडियो साझा किए।

Trending Videos

एक ही वॉशरूम इस्तेमाल करते थे 17 कंटेस्टेंट
सोनाली राउत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने स्थितियों को दयनीय बताया, जिसमें रसोई में चूहे किराने का सामान कुतर रहे थे और खाने में कॉकरोच पाए जा रहे थे। साथ ही पोस्ट में सोनाली ने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर निकले दाने, निशान और चकत्ते दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सजा के तौर पर 17 कंटेस्टेंट के लिए केवल एक ही वॉशरूम उपलब्ध था। वहां लोग कूड़े और मरे हुए चूहों के बीच धूम्रपान करते और खाना खाते थे। सुविधाओं की कमी के कारण प्रतियोगियों को एक-दूसरे के नैपकिन और तौलिये का 'इस्तेमाल करना पड़ता था।

मेकर्स की जवाबदेही का समय आ गया
सोनाली ने अपने वीडियो को कैप्शन दिया, ‘चकाचौंध के पीछे शोषण की एक काली सच्चाई छिपी है। मैं विश्वास के साथ बिग बॉस मराठी सीजन 6 में आई थी, लेकिन एक संक्रामक बीमारी लेकर निकली। रसोई में चूहों और कॉकरोच के साथ रहने तक यह एक भयानक अनुभव था।


मुझे तौलिए और यहां तक कि रेजर जैसी बुनियादी चीजें भी साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे त्वचा में गंभीर संक्रमण हो गया। किसी को भी अपने करियर और अपने स्वास्थ्य के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए। अब निर्माताओं को जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है।’
 

 

Sonali Raut Claims She Got Scabies On Bigg Boss Marathi 6 Says Rats Was in Kitchen Cockroaches In Food
सोनाली राउत - फोटो : इंस्टाग्राम-@isonaliraut
सोनाली ने मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस
सोनाली ने पर्याप्त टूथब्रश और रेजर जैसी जरूरी चीजों की कमी को भी उजागर किया, जिन्हें प्रतियोगियों को आपस में बांटना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इंस्टूमेंट्स का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया था। यहां तक कि कुछ उपकरणों पर बिग बॉस हिंदी के पूर्व प्रतियोगियों के स्टिकर भी लगे हुए थे।

खबरों के मुताबिक, सोनाली ने शो के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजकर उन परिस्थितियों के लिए जवाबदेही की मांग की है, जिनका उन्हें सामना करना पड़ा। बिग बॉस मराठी सीजन 6 के मेकर्स की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शो का फाइनल रविवार 19 अप्रैल को टेलीकास्ट होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed