दिव्यांका त्रिपाठी ने आधी रात को बच्चे की किक का प्यारा सा पल किया शेयर, विवेक ने इसे 'लेट नाइट पार्टी' बताया
Divyanka Tripathi: अपनी गोद भराई की रस्म के यूट्यूब व्लॉग में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक खास खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आधी रात के आसपास उन्हें बच्चे की तेज किक महसूस होने लगती है।
विस्तार
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था का एक मजेदार पल अपने यूट्यूब व्लॉग पर शेयर किया है। जिसे विवेह दहिया ने लेट नाइट पार्टी बताया है।
दिव्यांका ने शेयर किया व्लॉग
अपने यूट्यूब व्लॉग में दिव्यांका ने बताया कि एक आधी रात के समय उन्हें अपने पेट में बच्चे की बहुत तेज लातें लगने लगीं। वे हैरान हो गईं और तुरंत अपने पति विवेक दहिया को जगाने के लिए उनका हाथ अपने पेट पर रख दिया। जैसे ही विवेक को बच्चे की जोरदार लातें महसूस हुईं, वे नींद से जाग गए। बच्चे की लगातार हलचल देखकर वे बहुत खुश और हैरान दोनों हो गए। विवेक ने मजाक में कहा कि गर्भ के अंदर बच्चा 'लेट नाइट पार्टी मना रहा है।
उन्होंने आगे हंसते हुए बताया कि उन्हें सबसे अच्छा तब लगता है जब वे दिव्यांका के पेट पर हाथ रखते हैं और बच्चा तुरंत शांत हो जाता है। यह सुनकर दिव्यांका ने पूछा कि जब विवेक हाथ रखते हैं तो बच्चा चुप क्यों हो जाता है, जबकि उनके हाथ पर वह सक्रिय रहता है। विवेक ने मजाक में जवाब दिया, 'थोड़ा डर का माहौल बना रहना चाहिए।' मतलब, बच्चे को पिता से शुरू से ही थोड़ा डर लगना चाहिए। यह सुनकर दिव्यांका जोर से हंस पड़ीं।
दिव्यांका और विवेक
दिव्यांका और विवेक दहिया इस साल जून में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उनका पहला बच्चा शादी के 10 साल बाद होगा। उन्होंने गुड़ी पड़वा के दिन सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ने डांस वीडियो के जरिए माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि, किंग ऑफ पॉप को दिया अपने स्टाइल का श्रेय
