सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   actor Raj Premi attends Bhasma Aarti with wife at Mahakaleshwar Temple in Ujjain

महाकालेश्वर मंदिर में राज प्रेमी ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में लिया हिस्सा; बोले- 'जहां धर्म है...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 15 Apr 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahakaleshwar Temple in Ujjain: टीवी अभिनेता राज प्रेमी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान राज के साथ उनकी पत्नी ज्योति भी मौजूद थीं।

 

actor Raj Premi attends Bhasma Aarti with wife at Mahakaleshwar Temple in Ujjain
महाकालेश्वर मंदिर-राज प्रेमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टीवी सीरियल 'श्री कृष्णा' और 'संकट मोचन जय हनुमान' से प्रसिद्धि हासिल कर चुके अभिनेता राज प्रेमी ने हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने इस दौरान महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया। दोनों पति-पत्नी ने महाकाल की पूजा की और आशीर्वाद लिया।

Trending Videos

राज प्रेमी ने किए महाकाल के दर्शन
मशहूर अभिनेता राज प्रेमी अपनी पत्नी ज्योति के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर गए। वहां उन्होंने भगवान शिव की बहुत प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान राज प्रेमी भक्ति में पूरी तरह डूबे हुए नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान महाकाल की पूजा की और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

actor Raj Premi attends Bhasma Aarti with wife at Mahakaleshwar Temple in Ujjain
महाकालेश्वर मंदिर-राज प्रेमी - फोटो : ANI

राज ने धर्म और देश को लेकर कही यह बात
एएनआई से बात करते हुए राज प्रेमी ने कहा, 'इससे बड़ी कोई इच्छा नहीं हो सकती कि महाकालेश्वर मंदिर जाकर इतने करीब से भस्म आरती के दर्शन किए जाएं। हमारा देश सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। अगर हमारी संस्कृति, मूल्य और सनातन धर्म बचे रहेंगे, तो देश और भी मजबूत बनेगा। जहां धर्म है, वहीं देश है।'

कई धार्मिक सीरियल्स में नजर आ चुके हैं राज प्रेमी 
राज प्रेमी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से 'जय हनुमान' में हनुमान की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्णा' में शिशुपाल, 'कर्ण संगिनी' में परशुराम, और 'जय हनुमान' में हनुमान की भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्मों में वह 'वीर', 'सत्या 2', और 'बॉम्बे वेलवेट' के साथ-साथ कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

actor Raj Premi attends Bhasma Aarti with wife at Mahakaleshwar Temple in Ujjain
महाकालेश्वर मंदिर-राज प्रेमी - फोटो : ANI

क्या है भस्म आरती का मतलब
महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उज्जैन में भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। भस्म आरती महाकाल मंदिर की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण आरती मानी जाती है। यह सुबह बहुत जल्दी, ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच शुरू होती है।

इस आरती में भगवान शिव की भस्म से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस आरती में शामिल होने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आरती के समय ढोल की धुन और शंख की आवाज से पूरा मंदिर भक्तिमय वातावरण से भर जाता है।


यह भी पढ़ें: Cocktail 2: शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' के सेट से शेयर की बीटीएस तस्वीरें, फिल्म की शूटिंग को लेकर लिखी खास बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed