सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Ishaan Mehra? Shaheen Bhatt Fiance And Alia Bhatt Future Brother In Law

Ishaan Mehra: कौन हैं ईशान मेहरा? जल्द बनेंगे रणबीर और आलिया के जीजा; एक्ट्रेस को दे चुके हैं फिटनेस ट्रेनिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 17 Apr 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Who Is Ishaan Mehra: आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन ने आज 17 अप्रैल को ईशान मेहरा के साथ अपनी सगाई की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। जानिए कौन हैं शाहीन के मंगेतर और आलिया भट्ट के होने वाले जीजा जी।

Who Is Ishaan Mehra? Shaheen Bhatt Fiance And Alia Bhatt Future Brother In Law
शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया है। जानिए कौन हैं शाहीन भट्ट के मंगेतर ईशान मेहरा?

Trending Videos

Who Is Ishaan Mehra? Shaheen Bhatt Fiance And Alia Bhatt Future Brother In Law
शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

ईशान से हुई शाहीन की सगाई
शाहीन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने में थोड़ा ज्यादा ही कर दिया।' इन तस्वीरों में ईशान और शाहीन एक-दूजे के साथ बेहद खुश लग रहे हैं। एक तस्वीर में शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Ishaan Mehra? Shaheen Bhatt Fiance And Alia Bhatt Future Brother In Law
शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक हैं। उन्होंने युवा एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अब वे फुल-टाइम फिटनेस ट्रेनर हैं। वे मुंबई के मशहूर जिम 'सोहफिट' में ट्रेनिंग देते हैं। यह जिम सेलिब्रिटी ट्रेनर सोहराब खुशरुशाही ने शुरू किया था। दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट कई साल से इसी जिम में ट्रेनिंग लेती हैं। शाहीन भी अक्सर उनके साथ जाती थीं। शायद यहीं से शाहीन और ईशान की मुलाकात हुई और रिश्ता शुरू हुआ।

Who Is Ishaan Mehra? Shaheen Bhatt Fiance And Alia Bhatt Future Brother In Law
शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहीन और ईशान के बारे में
शाहीन और ईशान अपना रिश्ता पहले बहुत प्राइवेट रखते थे। 2025 में शाहीन ने अपने जन्मदिन पर दोनों की तस्वीरें शेयर की थी। उस पोस्ट पर आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, नीतू कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे जैसे कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया था। आज सगाई की खबर आने के बाद भी कई सेलेब्रिटीज ने शाहीन और ईशान को बधाई दी है। अनन्या पांडे से लेकर अर्जुन कपूर और जोया अख्तर ने भी दोनों को प्यार भरे मैसेज किए हैं। फैंस भी शाहीन और ईशान को सगाई की बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई, मंगेतर के साथ साझा की तस्वीरें; अनन्या समेत सेलेब्स ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed