सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla Paid Preview Collection film earns more than dhurandhar 2 on thursday

Bhooth Bangla: क्या 'धुरंधर 2' से आगे निकली 'भूत बंगला'? जानें अक्षय कुमार की फिल्म ने पेड प्रिव्यू में कितना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 17 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhooth Bangla Paid Preview Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' के दबदबे के बीच सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' रिलीज हुई है। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

Bhooth Bangla Paid Preview Collection film earns more than dhurandhar 2 on thursday
भूत बंगला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आज 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले इस फिल्म का 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू हुआ। मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की तरह ही पेड प्रिव्यू किया। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे समीक्षकों के साथ यूजर्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने पेड प्रीव्यू में कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos

Bhooth Bangla Paid Preview Collection film earns more than dhurandhar 2 on thursday
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
'भूत बंगला' का पेड प्रिव्यू कलेक्शन
सैक्निल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। रिलीज से पहले इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये है।

Bhooth Bangla X Review: 'भूत बंगला' ने जीता दिल; नेटिजंस बोले- 'फुल एंटरटेनिंग'; कैसी लगी खिलाड़ी की एक्टिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhooth Bangla Paid Preview Collection film earns more than dhurandhar 2 on thursday
भूत बंगला अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' के आगे कैसी रही कमाई?
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' और 'डकैत' लगी हुई है। 'धुरंधर 2' ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका टोटल कलेक्शन 1103.12 करोड़ रुपये हो गया है। 'डकैत' ने गुरुवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 28.30 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो 'धुरंधर 2' और 'डकैत' के गुरुवार के कलेक्शन से ज्यादा है।

Bhooth Bangla Paid Preview Collection film earns more than dhurandhar 2 on thursday
भूत बंगला - फोटो : X
'भूत बंगला' की स्टारकास्ट
'भूत बंगला' में कलाकारों की एक बड़ी फौज है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल, तब्बू, जिस्सू सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और मनु मेनन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 वर्षों के बाद एक साथ काम किया है। प्रियदर्शन इसके निर्देशक हैं।

Bhooth Bangla Paid Preview Collection film earns more than dhurandhar 2 on thursday
भूत बंगला की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
'भूत बंगला' की क्यों टली थी रिलीज?
'भूत बंगला' पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मगर, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालने का फैसला किया। उन्होंने कहा, हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत अच्छी खबर है कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। एग्जीबिटर्स का मानना है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह जगह और अटेंशन मिल पाएगी, जिसकी वे हकदार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed