सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actress Anita Hassanandani celebrates her 45th birthday wrote heartfelt note

अनीता हसनंदानी ने मनाया अपना 45वां जन्मदिन, शेयर किया मजेदार वीडियो; लिखा- 'थोड़ी और बिंदास...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Anita Hassanandani Birthday: अनीता हसनंदानी ने आज अपना 45वां जन्मदिन बहुत खुशी और मस्ती के साथ मनाया। अपने जन्मदिन पर अनीता ने अपना एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है।

 

Actress Anita Hassanandani celebrates her 45th birthday wrote heartfelt note
अनीता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी आज 14 अप्रैल को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अनीता अपने जन्मदिन को बहुत मजे से मना रही हैं, जिसका खास वीडियो अनीता ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। अनीता को कई सेलेब्स ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos

अनीता ने शेयर किया मजेदार वीडियो
अनीता ने इंस्टाग्राम पर अपने 45वें जन्मदिन पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह केक की मोमबत्तियां बुझाती हैं और फिर हंसते हुए भाग जाती हैं। उनके पीछे कोई व्यक्ति केक लेकर दौड़ता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो के साथ अनीता ने एक प्यारा संदेश भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता का पोस्ट
अनीता ने लिखा, '45 साल की हो गई हूं और अभी भी भाग रही हूं। कैलोरी से और कभी-कभी अपने ही केक से। लेकिन सच कहूं तो, अगर यह केक मेरा पीछा कर रहा है तो शायद इसलिए क्योंकि जीवन इतना मीठा रहा है। मैं हर हंसी, हर सीख और हर पल के लिए बहुत आभारी हूं। अब थोड़ी ज्यादा समझदार, थोड़ी ज्यादा बिंदास और बहुत ज्यादा संतुष्ट हूं।'

सेलेब्स के कमेंट्स

  • उर्वशी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग'
  • अली गोनी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, 45 साल की हो गई, यकीन नहीं हो रहा'
  • सना मकबूल ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो ताया'
  • स्मृति ईरानी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो'
  • टीना दत्ता ने लिखा, 'ओह माय गॉड, लगता है ये सोलहवें जन्मदिन की है'
  • श्रद्धा आर्या ने लिखा, 'हाहा, जन्मदिन मुबारक हो, तुम बेहद खूबसूरत हो'
  • खुशबू पटानी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो।'

फैंस के कमेंट्स

  • अनीता को उनके फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत आत्मा को बहुत-बहुत मुबारकबाद।'
  • दूसरे ने लिखा, '45 साल की उम्र कभी इतनी मजेदार नहीं लगी।'
  • इसके अलावा कई फैंस ने उनके वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा कि वे बहुत प्यारी और ऊर्जा से भरी हुई हैं।

अनीता का वर्कफ्रंट
अनीता अभी भी टेलीविजन, रियलिटी शो और ब्रांड कामों में सक्रिय हैं। हाल ही में वे ‘छोड़ियां चली गांव’ रियलिटी शो में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और खिताब भी जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed