{"_id":"69e5a144177322bdc70c4f83","slug":"will-dhurandhar-be-back-with-part-3-rakesh-bedi-responds-tells-about-ranveer-singh-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar: क्या बनेगा 'धुरंधर' का पार्ट 3? राकेश बेदी ने रखी राय; लीड एक्टर के बारे में भी बोले","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhurandhar: क्या बनेगा 'धुरंधर' का पार्ट 3? राकेश बेदी ने रखी राय; लीड एक्टर के बारे में भी बोले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार
Rakesh Bedi On Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही हैं। अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं। इस पर राकेश बेदी ने अपनी राय दी है।
राकेश बेदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जबरदस्त कमाई को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त भी आएगी। इस बीच अभिनेता राकेश बेदी ने तीसरे भाग की संभावनाओं पर अपनी राय दी है। दोनों फिल्मों में उन्होंने जमील जमाली का किरदार निभाया है।
Trending Videos
दर्शक कर रहे ये मांग
जूम के साथ बातचीत में राकेश बेदी ने बताया कि 'धुरंधर' के सीक्वल को क्या चीज अलग बनाती है। उन्होंने इस बात पर भी बात की कि क्या तीसरी किस्त 'धुरंधर 3' पाइपलाइन में है। 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद फैंस ने मेकर्स से तीसरी किस्त 'धुरंधर 3' लाने की गुजारिश करना शुरू कर दिया है।

रणवीर सिंह, राकेश बेदी
- फोटो : एक्स
दूसरे कलाकार के साथ बन सकती है अगली कड़ी
जब फैंस की 'धुरंधर 3' लाने की मांग के बारे में पूछा गया, तो राकेश ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि तीसरा भाग बनेगा। लेकिन 'धुरंधर' एक फ्रेंचाइजी है। इसे किसी भी समय दूसरे अभिनेताओं के साथ बनाया जा सकता है। 'धुरंधर 2' की कहानी का अंत इस तरह हुआ है कि जासूस (रणवीर सिंह) अपने देश लौट जाता है।'

Box Office: 50 करोड़ क्लब में शामिल 'भूत बंगला', वीकएंड पर 'धुरंधर 2' ने की बेहतर कमाई; जानें 'डकैत' का हाल
तीसरे भाग के लिए उत्सुक दर्शक
'धुरंधर 2' किस तरह पहले भाग से अलग है, इसके बारे में उन्होंने कहा 'लोग दूसरे भाग को हल्के-फुल्के अंदाज में देखने नहीं जा रहे थे। वे यह जानने के लिए उत्सुक थे कि दूसरे भाग में क्या होता है। अब, दर्शक तीसरे भाग को देखने का इंतजार कर रहे हैं।'

धुरंधर 2 का टीजर
- फोटो : X
'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह दो-भागों वाली स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली किस्त ने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसकी अगली कड़ी, जिसका नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुई। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। इसने अब तक दुनिया भर में 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

कमेंट
कमेंट X