सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Namita Thapar trolled over telling health benefits of namaz now she reacted in new video

Namita Thapar: नमाज के फायदे गिनाने पर मिली गालियां; नमिता थापर का ट्रोलर्स पर पलटवार, कहा- 'कर्मा सब देख रहा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 20 Apr 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Namita Thapar Viral Video: हाल ही में नमिता थापर ने नमाज पढ़ने के सेहत के फायदे बताए थे। इस वीडियो को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब उन्होंने एक दूसरा वीडियो बनाकर रिएक्शन दिया है।

Namita Thapar trolled over telling health benefits of namaz now she reacted in new video
नमिता थापर - फोटो : इंस्टाग्राम@namitathapar
विज्ञापन

विस्तार

रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक रील बनाकर उसमें बताया था कि नमाज पढ़ने से सेहत को क्या फायदे होते हैं। उनके इस वीडियो पर कई रिएक्शन आए। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। उनके धार्मिक होने पर भी सवाल उठाए। नमिता ने एक नया वीडियो जारी करके पुराने वीडियो पर आ रहे रिएक्शन के बारे में बताया है। उन्होंने उस वीडियो को लेकर अपना स्टैंड भी साफ किया है।

Trending Videos

ट्रोल होने के बाद नमिता ने दिया जवाब
सोमवार को, नमिता ने एक्स पर एक नया वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने पिछले वीडियो को लेकर कहा 'पिछले तीन हफ्ते से मुझे लोग लगातार गालियां दे रहे हैं। मेरी मां को भी गंदे-गंदे नाम दे रहे हैं। ऐसा इसलिए कि मैंने नमाज पढ़ने के सेहत के फायदे बताए थे। मैं एक हेल्थ केयर प्रोफेशनल हूं। मैंने इतने सारे धर्मों के सेहत के फायदों पर रील बनाई है। हर योगा डे पर आसन, खासकर सूर्य नमस्कार की रील बनाई है, तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Logical Indian (@thelogicalindian)


विज्ञापन
विज्ञापन

नमिता ने पूछा सवाल
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे सिखाया गया है धर्म का सम्मान करें। तो आप इस तरह से धर्म का सम्मान करते हैं? खासकर महिलाओं का? रिजर्वेशन बिल पास नहीं हुआ, तो सब बोल रहे हैं लेकिन जब महिलाओं की ऐसी बेइज्जती होती है, तो फिर लोग चुप क्यों हैं? मैंने बहुत पहले सीखा है, आपके लिए कोई नहीं है, आपको अपने लिए बोलना होगा। तो, मेरे सभी ट्रोल्स आप लोग प्लीज बुराई करते रहिए। मुझे धार्मिक होने पर गर्व है। भगवान देख रहा है।'
 

पुराने वीडियो में क्या था?
ख्याल रहे कि नमिता ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने नमाज पढ़ने के सेहत के फायदे बताए थे। उन्होंने इसे पूरे शरीर की एक्सरसाइज बताया जो शरीर को लचीला बनाने में सुधार करती है। इससे जोड़ सही रहते हैं। इससे शरीर में खून की दौड़ान भी सही रहती है। उन्होंने नमाज को योगा से भी जोड़ा था। 
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स के एक ग्रुप ने नमाज पढ़ने के फायदे पर चर्चा करने के लिए नमिता की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed