अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कल रात 9 बजे से फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज शुरू हो गए थे और आज से फिल्म से सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। 14 साल बाद लौटी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी क्या फिर से वो ही कमाल दिखा पाई, जिसकी दर्शकों को उम्मीद थी? अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आने लगा है। जानते हैं क्या ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन पाई या नहीं?
Bhooth Bangla Box Office: क्या अक्षय को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग? पहले दिन 'भूत बंगला' ने कमाए इतने करोड़
Bhooth Bangla Box Office collection Day 1: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद ‘भूत बंगला’ लेकर लौटी है। जानते हैं पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की कैसी शुरुआत…
पहले दिन इतनी हुई कमाई
फैंस का इंतजार खत्म हुआ और अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मच अवेटेड ‘भूत बंगला’ अब सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म रिलीज होते ही इसे लेकर लोगों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है और लोग फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने भी पहुंचे। अब जानते हैं कि खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने अपने पहले दिन कितनी कमाई कर ली है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ पहले दिन अब तक 12.25 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस तरह से अब तक फिल्म की कुल कमाई 15.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
‘भूत बंगला’ बन पाएगी अक्षय की बेस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्म
हालांकि, अभी ‘भूत बंगला’ के आंकड़े देर रात बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन सवाल ये ही है कि क्या ‘भूत बंगला’ अक्षय की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाएगी? अगर अक्षय की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर ‘मिशन मंगल’ है, जिसने 29.16 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना ये है कि क्या ‘भूत बंगला’ इन सबसे ज्यादा कमाई कर पाएगी या अक्षय की ओपनिंग डे कलेक्शन की टॉप-5 फिल्मों में भी जगह बना पाएगी या नहीं।
यह खबर भी पढ़ेंः Bhooth Bangla Review: न पूरी तरह मजेदार, न पूरी तरह खराब; फिर कहां अटकी अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’?
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। लेकिन शादी यहीं होगी, क्योंकि होनी है। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है। इसके बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और नए-नए राज सामने आते हैं।
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। इसलिए फैंस इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ अक्षय कुमार ने मिलकर किया है।

कमेंट
कमेंट X