सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Archana Puran Singh acting career affected after she gained fame in Kapil Sharma Show Nobody offering me work

Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के चलते ठप हुआ अर्चना का एक्टिंग करियर, बोलीं- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 20 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Archana Puran Singh On Acting Career: अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही एक इंटरव्यू में अफसोस जाहिर करते हुए बताया कि कपिल शर्मा शो से उन्हें पॉपुलैरिटी तो खूब मिली, लेकिन उनका एक्टिंग करियर पूरा ठप हो गया है। अब तो कोई उन्हें रोल ऑफर तक नहीं करता है।

Archana Puran Singh acting career affected after she gained fame in Kapil Sharma Show Nobody offering me work
अर्चना पूरन सिंह-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अर्चना पूरन सिंह ने सिर्फ 20 साल की उम्र में फिल्म ‘निकाह’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों जगह अच्छा काम किया और नाम कमाया। साल 1987 में नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म ‘जलवा’ में उन्होंने लीड रोल किया। अब वह 'टोस्टर' फिल्म में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को लेकर अफसोस जताया और इसका जिम्मेदार कपिल शर्मा शो को बताया है।

Trending Videos

कपिल के शो की वजह से रुका अर्चना का एक्टिंग करियर
अब 63 साल की अर्चना पूरन सिंह को ज्यादातर लोग ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज के रूप में जानते हैं। उनकी हंसी को देखकर कोई भी आसानी से हंस देगा। इस कॉमेडी शो ने उन्हें नई पीढ़ी में बहुत लोकप्रिय बना दिया। लेकिन अर्चना कहती हैं कि इस शो की वजह से उनका एक्टिंग करियर काफी हद तक रुक गया।

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ‘कपिल शर्मा शो’ की वजह से उन्हें कई फिल्मों को मना करना पड़ा। पहले शो के लिए साल में 100 एपिसोड शूट होते थे, इसलिए उनके पास दूसरी फिल्मों की शूटिंग के लिए समय ही नहीं बचता था। अब तो आलम यह है कि कोई उन्हें फिल्मों के लिए ऑफर ही नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना को ऑफल मिलने हुए बंद
एक बार अर्चना को स्कॉटलैंड में 25 दिनों की शूटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन उनके लिए कपिल के शो की शूटिंग छोड़कर जाना मुमकिन नहीं था। उन्होंने इतनी बार फिल्मों से मना कर दिया कि अब फिल्ममेकर उन्हें एक्टिंग के लिए ऑफर करना ही बंद कर चुके हैं।

अर्चना ने कहा, 'मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, फिल्ममेकर्स को यकीन नहीं दिला पा रही कि मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं। उन्हें लगता है कि मैं बस कुर्सी पर बैठकर हंसती रहती हूं। कोई भी मुझे रोल ऑफर नहीं कर रहा है।' 

अर्चना की कमाई और वर्कफ्रंट
अर्चना यूट्यूब पर अपने व्लॉग और इंस्टाग्राम रील्स से भी अच्छी कमाई कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूट्यूब से उन्हें हर महीने करीब 4.4 लाख से 6 लाख रुपये तक मिलते हैं। फिलहाल, अर्चना फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आ रही हैं।

‘टोस्टर’ में राजकुमार राव के साथ अर्चना का यह दूसरा काम है। इससे पहले अर्चना ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ में भी नजर आई थीं। अब वह वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में केके मेनन के साथ काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed