सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arshad Warsi Reveals Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan Call Him At Every Birthday

अरशद वारसी का खुलासा, अमिताभ बच्चन और जया उनके हर जन्मदिन पर करते हैं यह खास काम, बोले- '12 बजते ही वह...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 20 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Arshad Warsi: अरशद वारसी अपनी कॉमेडी टाइमिंग और अभिनय के लिए काफी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हर साल उनके जन्मदिन पर एक खास काम जरूर करते हैं। जानिए क्या है वह खास काम?

Arshad Warsi Reveals Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan Call Him At Every Birthday
अरशद वारसी-अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने बीते रविवार को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने मीडिया के सामने केक काटा और पैपराजी से बात भी की। बातचीत में अरशद ने बताया कि बॉलीवुड में कुछ लोग हर साल उनके जन्मदिन पर सबसे पहले बधाई देते हैं। लेकिन दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन उनके हर जन्मदिन पर यह खास काम जरूर करते हैं।
Trending Videos

बिग बी और जया करते हैं यह खास काम
अरशद ने पैपराजी से कहा, 'अमिताभ और जया हर साल मेरे जन्मदिन पर ठीक रात 12:01 बजे फोन करके बधाई देते हैं। जैसे ही घड़ी में 12 बजते है, उनका फोन आ जाता है।' उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है और उनके दोस्तों की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ के साथ कई फिल्में कर चुके हैं अरशद
अरशद वारसी अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘जमानत एंड जस्टिस फॉर ऑल’ में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने 1996 में जया बच्चन के साथ फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ में भी काम किया है। बहरहाल, इन दिनों अरशद ‘धमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा और बाकी कलाकार होंगे।

‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे अरशद
इसके अलावा वह अहमद खान की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई बड़े कलाकार शामिल हैं।


यह भी पढ़ें: Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के चलते ठप हुआ अर्चना का एक्टिंग करियर, बोलीं- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed