दमदार एक्शन से भरपूर ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर में छाए रितेश देशमुख, संजय दत्त और विद्या बालन ने किया प्रभावित
Raja Shivaji Trailer Release: रितेश देशमुख स्टारर और डायरेक्टोरियल ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर और किस अंदाज में दिखे रितेश देशमुख और संजय दत्त…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ‘राजा शिवाजी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
ट्रेलर में क्या है?
3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में वीरता, युद्ध, एक्शन और इमोशन सभी की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से होती है, लेकिन फिर दिखता है छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य और साहस से भरा एक योद्धा का रूप, जहां वो मुगलों से मुकाबला करते हैं और स्वराज्य स्थापना के लिए संघर्ष करते हैं। इस ट्रेलर में भव्य एक्शन सीन से लेकर दमदार डायलॉगबाजी तक देखने को मिलती है। ट्रेलर में फिल्म की भारी भरकम स्टारकास्ट भी दिखती है।
नजर आई जबरदस्त स्टारकास्ट
ट्रेलर में फिल्म की पूरी कास्ट की झलक दिखती है। अभिषेक बच्चन ने शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त ने अफजल खान की भूमिका निभाई है। कलाकारों में शाहजी राजे भोसले के रूप में सचिन खेडेकर, जीजाबाई के रूप में भाग्यश्री, बड़ी बेगम के रूप में विद्या बालन, शाहजहां के रूप में फरदीन खान, पंत के रूप में जीतेंद्र जोशी, आदिलशाह के रूप में अमोल गुप्ते और साईं बाई के रूप में जेनेलिया देशमुख शामिल हैं।
इसके अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी भव्य बनाती है। फिल्म रितेश देशमुख के बेटे ने किशोर अवस्था के छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है।
सलमान निभाएंगे अहम भूमिका
ट्रेलर से एक दिन पहले रितेश देशमुख ने फिल्म को लेकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया और बताया कि ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान भी होंगे। रितेश ने बताया कि सलमान फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। रितेश की इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है और वो सलमान खान को इस अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।
कुछ अलग होगी 'राजा शिवाजी' की कहानी
फिल्म 'राजा शिवाजी' की कहानी महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। रितेश देशमुख का ऐसा कहना है कि वो छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को एक नए ढंग अलग अंदाज में बताएंगे।
View this post on Instagram
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण जियो स्टूडियो और जेनेलिया डिसूजा ने मिलकर किया है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए के ऊपर बताया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X