इम्तियाज अली ने बताया क्यों दिल के करीब है शाहरुख खान का गाना ‘सफर’? साझा किया शूटिंग से जुड़ा किस्सा
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने ‘जब हैरी मेट सेजल’ फिल्म के सफर गाने को लेकर बात की। जानिए शाहरुख को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच इम्तियाज अली ने शाहरुख खान स्टारर अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के गीत 'सफर' को कैसे तैयार किया गया था। निर्देशक ने बताया कि क्यों उन्हें लगता है कि यह गाना मॉडर्न लाइफ की भावनात्मक स्थिति को बखूबी दिखाता है। उन्होंने इसके बोलों को जीवन की उस व्यापक बेचैनी से भी जोड़ा जो इसकी पहचान है।
गाने में बनते-बनते हुए बदलाव
आईएनएस के अनुसार, इम्तियाज अली ने बताया कि गाने की शुरुआत एक बिल्कुल अलग संगीतमय शैली से हुई थी, जो धीरे-धीरे सॉफ्ट हो गई। उन्होंने कहा कि जब हमने इस गाने की कल्पना की, जब हम इसे गा रहे थे और यहां तक कि इसके बोल लिखे जाने से पहले भी यह एक बहुत ही ब्लूज गाना था। बाद में यह थोड़ा बदल गया, लेकिन फिर भी इसमें कंट्री और ब्लूज का मिश्रण वाला तत्व बरकरार है। यह गिटार पर गाए जाने वाला गाना है और साथ ही यह वर्तमान समय से भी बहुत जुड़ा हुआ है।
गाने के शब्द हैं इसकी ताकत
इम्तियाज अली ने इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए शब्दों को गाने का भावनात्मक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इरशाद की यह पंक्ति, 'इधर का ही हूं ना, उधर का रहा, सफर का ही था मैं सफर का रहा', यह दिखाती है कि मैं न तो कहीं का हूं, न ही उस जगह का जहां से आया हूं और न ही उस जगह का जहां जा रहा हूं। ऐसा लगता है कि हम हमेशा यात्रा में हैं, हम एक परिवर्तनशील अवस्था में जी रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही दिलचस्प गाना है।
इम्तियाज के दिल के करीब है गाना
गाने की शूटिंग के पलों को याद करते हुए निर्देशक ने कहा कि मुझे उस गाने के शॉट्स लेना बहुत पसंद है क्योंकि उससे एक गहरा जुड़ाव महसूस होता है। जब भी हम शूटिंग कर रहे होते थे, रेलवे स्टेशन पर कुछ शॉट्स होते थे।
मुझे लगता है बुडापेस्ट में जहां शाहरुख खान बैठे हैं और हम शूटिंग कर रहे थे और एक ट्रेन आ रही थी, वैसा ही एक शॉट था। उन सीन को फिल्माना बहुत अच्छा और संतोषजनक लगा, क्योंकि उन्होंने संगीत, माहौल और शाहरुख खान की दमदार उपस्थिति को फिल्म के सबसे यादगार सीन में से एक बताया।
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। एआर रहमान के संगीत से सजी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कमेंट
कमेंट X