‘मिर्जापुर-द मूवी’ की रिलीज डेट आई सामने, डबल एक्शन और दमदार कहानी के साथ कब आएगी फिल्म?
Mirzapur The Movie: पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज को लोगों से खूब प्यार मिला है। वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं, और अब चौथा बन रहा है। हालांकि सीजन 4 की रिलीज डेट का फिलहाल खुलासा नहीं है। इससे पहले मिर्जापुर द मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और क्या होगी इसकी कहानी?
फीमेल रोल्स पहले से ज्यादा होंगे दमदार
इस फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) जैसे फेमस किरदार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में फीमेल किरदारों को भी काफी मजबूत तरीके से दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कहानी में फीमेल रोल्स पहले से ज्यादा अहम होंगे और उन्हें ज्यादा दमदार स्क्रीन स्पेस मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी कहानी पहले से भी ज्यादा दमदार और अलग होने वाली है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सीधे सीजन 4 की कहानी नहीं होगी, बल्कि एक नया चैप्टर दिखाएगी, जिसमें मिर्जापुर की दुनिया को और बड़े लेवल पर पेश किया जाएगा। यह फिल्म गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बन रही है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। कुल मिलाकर, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पुराने किरदारों के साथ नई कहानी, ज्यादा एक्शन और मजबूत महिला किरदार देखने को मिलेंगे, जो इस फिल्म को और खास बना सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X