फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan calls Aishwarya Rai his soulmate shares secret to happy marriage

कब हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात? कब हुआ प्यार; बताया 20वीं सालगिरह का खास प्लान

Wed, 22 Apr 2026 04:39 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 22 Apr 2026 04:39 PM IST
सार

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपनी 19वीं शादी की सालगिरह मनाई। हाल ही में अभिषेक ने अपनी प्रेम कहानी और सुखी वैवाहिक जीवन के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने आने वाली अपनी 20वीं शादी की सालगिरह के खास प्लान के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan calls Aishwarya Rai his soulmate shares secret to happy marriage
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फैंस की पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी में से एक है। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाई। उन्होंने अपनी बेटी आराध्या के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को अपनी सोलमेट बताया और खुशहाल शादी का राज भी शेयर किया।

विज्ञापन

कब हुआ अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार
डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के अनुसार, एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि उनकी ऐश्वर्या से पहली मुलाकात 2000 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि ऐश्वर्या उनकी पत्नी बनेंगी। बाद में जेपी दत्ता की फिल्म ‘उमराव जान’ के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 20वीं सालगिरह का खास प्लान
अभिषेक ने बताया, 'फिल्म ‘गुरु’ रिलीज होने के कुछ महीने बाद हमारी शादी हो गई। मणिरत्नम हमारे बहुत खास दोस्त और गॉडफादर हैं। आज ऐश्वर्या सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, बल्कि आराध्या की मां भी हैं। उन्होंने आराध्या को अच्छे संस्कार दिए। हमारी 19 साल की शादी एक सपने जैसी रही।' अभिषेक ने आगे कहा, '20वीं शादी की सालगिरह के मेरे पास कुछ खास प्लान हैं, लेकिन अभी मैं उन्हें नहीं बताऊंगा।'

विज्ञापन

क्या है अच्छे वैवाहिक जीवन का राज
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जब भी साथ नजर आते हैं, तो उनके फैंस का दिन बन जाता है। हाल ही में अभिषेक ने अपनी खुशहाल शादी का राज भी बताया। अभिषेक ने कहा, 'हर रात सोने से पहले अपनी पत्नी से तीन बार ‘सॉरी’ जरूर कहो।'

कब हुई थी ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी?
ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को भव्य लेकिन प्राइवेट शादी की थी। 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। दोनों अपना निजी जीवन बहुत प्राइवेट रखते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें कम शेयर करते हैं, लेकिन अक्सर साथ-साथ बड़े कार्यक्रमों में नजर आते हैं। दोनों ने साथ में ‘गुरु’ के अलावा ‘धूम 2’, ‘सरकार राज’, ‘बंटी और बबली’, ‘कुछ ना कहो’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है।

अभिषेक की आने वाली फिल्में
अभिषेक अभी ‘राजा शिवाजी’ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक एक्शन फिल्म में रितेश मुख्य भूमिका में हैं। संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी इसमें हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इसके अलावा अभिषेक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में भी काम कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Anupam Kher: फ्लाइट में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, कश्मीर की विरासत पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed