सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Meets Swami Avdeshanand Maharaj On Flight They Discussed The Heritage Of Kashmir

Anupam Kher: फ्लाइट में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, कश्मीर की विरासत पर की चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 22 Apr 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Anupam Kher Meets Swami Avdeshanand Maharaj: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर ने बुधवार को अपनी हवाई यात्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस दौरान उनकी मुलाकात स्वामी अवधेशानंद गिरि से हुई।

Anupam Kher Meets Swami Avdeshanand Maharaj On Flight They Discussed The Heritage Of Kashmir
स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपनी हवाई यात्रा का एक यादगार अनुभव साझा किया। इस दौरान अनुपम खेर ने फ्लाइट के अंदर की एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज नजर आ रहे हैं। इस सफर के दौरान अनुपम ने स्वामी के साथ कश्मीर की विरासत पर चर्चा की।

Trending Videos

स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के साथ हुई अनुपम खेर की मुलाकात
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर फ्लाइट में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के साथ ली गई है। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'फ्लाइट में स्वामी आचार्य अवधेशानंद महाराज से मिलना सिर्फ मुलाकात नहीं थी। यह एक आध्यात्मिक अनुभव था।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर की धरोहर की बात की
अनुपम ने आगे लिखा, 'आकाश में उड़ते हुए हमने आत्मा की गहरी बातें कीं। आध्यात्म, जीवन का मतलब, संतों के वचन और धार्मिक दोहों पर चर्चा हुई। खासतौर पर कश्मीर की पुरानी और पवित्र धरोहर पर बात हुई। उनके शब्दों में बहुत शांति थी।'

अनुपम ने किया महाराज का शुक्रिया
अनुपम ने आगे लिखा, 'यह संवाद ज्ञान से ज्यादा आत्मा को छू गया। स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, आपके विचारों के लिए दिल से धन्यवाद। ऐसी यात्राएं जीवन को खूबसूरत बना देती हैं।'

अनुपम खेर का करियर
अनुपम खेर ने भारतीय सिनेमा में 40 साल से ज्यादा काम किया है। उन्होंने 1984 में ‘सारांश’ फिल्म से शुरुआत की। उस वक्त वह सिर्फ 28 साल के थे, लेकिन 60 साल के बुजुर्ग का रोल बहुत अच्छा किया। इसके बाद ‘राम लखन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘खोसला का घोसला’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी कई हिट फिल्में कीं। हाल ही में 7 मार्च को वे 70 साल के हो गए।

‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे अनुपम
‘खोसला का घोसला 2’ पॉपुलर कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है। इसे प्रशांत भागिया निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन रिलीज होगी। इसमें अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।


यह भी पढ़ें: कब हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात? कब हुआ प्यार; बताया 20वीं सालगिरह का खास प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed