Raja Shivaji: सुभाष घई ने की 'राजा शिवाजी' की सराहना, लिखा - 'अगर ट्रेलर इतना जबरदस्त है, तो पूरी फिल्म...'
Subhash Ghai Praises Riteish Deshmukh: सुभाष घई ने आगामी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसे रितेश देशमुख ने सह-लिखित और निर्देशित किया है। इसके साथ ही सुभाष ने फिल्म को लेकर खास बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने आज 'राजा शिवाजी' का एक खास पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसकी के साथ सुभाष ने रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' की बहुत तारीफ भी की है। सुभाष ने फिल्म को लेकर एक खास नोट शेयर किया है।
सुभाष घई का नोट
सुभाई घई ने इंस्टाग्राम हैंडल पर रितेश देखमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का एक पोस्टर शेयर किया है। सुभाष ने लिखा कि यह फिल्म पूरी लगन और देशभक्ति की भावना से बनाई गई है। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को बहुत शानदार बताया। उन्होंने लिखा, 'अगर ट्रेलर इतना जबरदस्त है, तो पूरी फिल्म कितनी अद्भुत होगी? सिनेमाघर में यह एक जादुई अनुभव होगा।'
सुभाष ने आगे लिखा, 'यह फिल्म रितेश देशमुख द्वारा लिखी, निर्देशित और अभिनीत है। ज्योति देशपांडे द्वारा जियो स्टूडियोज के लिए बनाई गई यह फिल्म देशभक्ति से भरी हुई है। मैं देख सकता हूं कि संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस फिल्म को सपोर्ट कर रही है। मुझे इस फिल्म को जल्द देखने का इंतजार है। मेरी शुभकामनाएं रितेश और पूरी टीम के साथ हैं।'
किस पर आधारित है फिल्म 'राजा शिवाजी'
फिल्म 'राजा शिवाजी' मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है। 'राजा शिवाजी' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें -
- रितेश देशमुख (शीर्षक भूमिका में - राजा शिवाजी)
- संजय दत्त
- अभिषेक बच्चन
- महेश मांजरेकर
- सचिन खेडेकर
- भाग्यश्री
- फरदीन खान
- जितेंद्र जोशी
- अमोल गुप्ते
- जेनेलिया देशमुख
कब रिलीज होगी 'राजा शिवाजी'
'राजा शिवाजी' फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और उनकी विरासत को बड़े पैमाने पर पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: कब हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात? कब हुआ प्यार; बताया 20वीं सालगिरह का खास प्लान

कमेंट
कमेंट X