रणबीर कपूर बने आइडल हसबैंड, अनोखे अंदाज में किया आलिया की ‘अल्फा’ को सपोर्ट; देखें वायरल वीडियो
Ranbir Kapoor Viral Video: रणबीर कपूर अलग-अलग ढंग से अपना प्यार पत्नी आलिया भट्ट के लिए जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन बड़े ही अलग अंदाज में किया। रणबीर कपूर के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह पैपराजी को दूर से हाय कह रहे हैं। इस वायरल वीडियो में उन्होंने काले रंग की एक टी-शर्ट पहनी है। इस टी-शर्ट पर फिल्म ‘अल्फा’ और पत्नी आलिया को लेकर एक खास बात लिखी है। इस तरह अपना प्यार और सपोर्ट रणबीर कपूर आलिया के लिए जाहिर कर रहे हैं।
क्या लिखा था रणबीर कपूर की टी-शर्ट पर?
वायरल वीडियो में रणबीर कपूर ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी है, इस पर लिखा है, ‘मेरी पत्नी अल्फा है।’ इस तरह से वह आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन कर रहे हैं। फैंस ने रणबीर कपूर के इस अंदाज को खूब पसंद किया, उन्हें सपोर्टिव, केयरिंग हसबैंड कहा। कई फैंस ने वायरल वीडियो पर हार्ट इमोजी भी रणबीर कपूर के लिए शेयर किए हैं।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म ‘अल्फा’?
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है।
रणबीर कपूर भी फिल्म ‘रामायण’ में व्यस्त हैं
रणबीर कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म के अलावा वह संयज लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वाॅर’ भी कर रहे हैं, इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट ही नजर आएंगी।