सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Om Puri First Wife Recalls His Extramarital Affair And Losing Child Annu Kapoor Wanted to Take Legal Action

ओम पुरी के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर से टूट गई थीं पत्नी सीमा, साझा किया बच्चे को खोने का दर्द; ऐसे खुद को उबारा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 22 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Om Puri Extramarital Affair: ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अभिनेता के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर और उस समय के अपने दर्द के बारे में बताया। जानिए क्यों अन्नू कपूर ओम पुरी के खिलाफ करना चाहते थे कानूनी कार्रवाई…

Om Puri First Wife Recalls His Extramarital Affair And Losing Child Annu Kapoor Wanted to Take Legal Action
ओम पुरी और सीमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ओम पुरी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और दिग्गज अभिनेताओं में से एक माना जाता है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी, खासकर शादीशुदा जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। हाल ही में ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने उस दर्दनाक दौर को याद किया जब ओम पुरी की जिंदगी में किसी दूसरी महिला के आने के बाद उनकी शादी टूट गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उस मुश्किल समय में उन्होंने अपने होने वाले बच्चे को खो दिया था।

ओम पुरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बीच सीमा ने खोया बच्चा
हिंदी रश से बात करते हुए सीमा कपूर ने बताया कि उनके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें तब शुरू हुईं जब ओम पुरी का किसी और महिला से संबंध हो गया, जबकि वह उनके बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं। यह जानने के बाद उन्होंने बताया कि वह राजस्थान में अपने मायके चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस कठिन दौर में सीमा ने अपना बच्चा खो दिया। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से बच्चा मेरा नहीं बच पाया। वह उस समय मेरे लिए बहुत कीमती था। क्योंकि पुरी साहब अब लौटकर आने वाले नहीं थे। मैं जिंदगी में कभी शादी करने वाली नहीं थी। तो वह बच्चा था और वह नहीं हुआ।

विज्ञापन

Om Puri First Wife Recalls His Extramarital Affair And Losing Child Annu Kapoor Wanted to Take Legal Action
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अन्नू कपूर ओम पुरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहते थे
सीमा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने खोए हुए बच्चे को पत्र लिखकर इस दुख से खुद को उबारा। उन्होंने कहा कि उनके भाई और अभिनेता अन्नू कपूर चाहते थे कि वह ओम पुरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

अन्नू भाई मुझे दुख में नहीं देख सकते थे। इसलिए वो लड़ना चाहते थे। लेकिन मैं किसी तरह की लड़ाई नहीं लड़ना चाहती थी। सीमा ने बताया कि अपनी मां के पास राजस्थान जाने के उनके फैसले ने उनके रिश्ते में और अधिक दूरी पैदा कर दी, क्योंकि इससे नंदिता की ओम के साथ निकटता बढ़ गई।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें एक के बाद एक कई झटके लगे, क्योंकि अपने बच्चे को खोने के बाद ओम पुरी ने उन्हें तलाक के कागजात सौंप दिए, जिससे उनके लिए इस सदमे से उबरना मुश्किल हो गया।

Om Puri First Wife Recalls His Extramarital Affair And Losing Child Annu Kapoor Wanted to Take Legal Action
ओम पुरी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

ओम पुरी ने मांगी थी माफी
सीमा ने यह भी बताया कि कई साल बाद ओम पुरी उनकी जिंदगी में वापस आए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि लंदन में अपनी एक सर्जरी से पहले उन्होंने फोन किया और माफी मांगी, क्योंकि उन्हें पक्का नहीं था कि वो बचेंगे या नहीं।

ओम पुरी ने की थीं दो शादियां
ओम पुरी ने सबसे पहले 1991 में सीमा कपूर से शादी की थी, लेकिन एक साल से भी कम समय में वे अलग हो गए। बाद में उन्होंने 1993 में नंदिता कपूर से शादी की, लेकिन 20 साल की उनकी शादी 2013 में कड़वाहट भरे अलगाव के साथ खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed