भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ थिरके अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू…’ के प्रमोशन पर छाईं दिशा पाटनी; देखें वीडियो
Akshay Kumar And Akshara Singh Viral Dance Video: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक ऐसे ही प्रमोशन के दौरान वह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ दिखे। इस प्रमोशन से कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें अक्षय कुमार के अलग-अलग अंदाज नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार दर्शकों को हंसाएंगे भी और दमदार एक्शन भी करेंगे। सोमवार को इस फिल्म का प्रमोशन अक्षय कुमार, दिशा पाटनी करते नजर आए। साथ में भोजपुरी फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दिखीं। इन सभी कलाकारों ने अपने डांस और अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।
अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार ने किया जबरदस्त डांस
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह स्टेज पर नजर आ रहे हैं। दोनों गाने ‘घिस घिस’ पर डांस कर रहे हैं। यह गाना ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने दिए पोज
अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस हैं। वह भी इस फिल्म के प्रमोशन में अक्षय के साथ नजर आ रही हैं। दिशा व्हाइट टॉप और डिनम जींस पहने प्रमोशन में नजर आईं लेकिन उनका लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा था।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’?
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे।