सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Nayanthara Resume Shooting For Film With Vamshi Paidipally After Puja Ceremony Video Viral

वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की पूजा सेरेमनी में पहुंचे सलमान और नयनतारा, सामने आया मुहूर्त शॉट का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan X Nayanthara Movie: सलमान खान और नयनतारा की फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पूजा सेरेमनी के साथ अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जानिए किस अंदाज में पूजा सेरेमनी में पहुंचे सलमान और नयनतारा…

Salman Khan Nayanthara Resume Shooting For Film With Vamshi Paidipally After Puja Ceremony Video Viral
नयनतारा और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चाओं में हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी एक अन्य आगामी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन तेलुगु निर्देशक वामशी पेडिपल्ली करेंगे। अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और पूजा सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म की मुख्य कास्ट सलमान खान और नयनतारा पूजा सेरेमनी में शामिल होत दिख रहे हैं।

Trending Videos

वीडियो में दिखे सलमान और नयनतारा
दिल राजू की कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में कलाकारों को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले एक पूजा समारोह में भाग लेते हुए दिखाया गया है। राजू ने सलमान और नयनतारा की अगली फिल्म के पूजा समारोह और मुहूर्त शॉट का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस फिल्म को अभी अस्थायी रूप से SVC63 नाम से जाना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में राजू, वामशी और बाकी टीम मुंबई में सेट पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। नयनतारा काले रंग के जंपसूट में आती हैं, जबकि सलमान काली टी-शर्ट और जींस पहने हुए हैं। टीम का अभिवादन करने के बाद, वह सेट का जायजा लेते हैं और शूटिंग के लिए तैयार हो जाते हैं। वीडियो मुहूर्त शॉट के साथ समाप्त होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sri Venkateswara Creations (@srivenkateswaracreations)


बड़े पैमाने पर की जा रही फिल्म की तैयारी
सलमान और नयनतारा ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी। यूनिट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस महत्वाकांक्षी एक्शन एंटरटेनर का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। फिलहाल एक विशेष रूप से तैयार किए गए सेट पर शूटिंग चल रही है, जहां कुछ अहम सीन के अलावा हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, वामशी ने दोनों मुख्य अभिनेताओं के लिए दमदार भूमिकाएं गढ़ी हैं। फिल्म की पूरी कास्ट और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म को 2027 में रिलीज किए जाने की संभावना है।

Salman Khan Nayanthara Resume Shooting For Film With Vamshi Paidipally After Puja Ceremony Video Viral
सलमान खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और नयनतारा की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा सलमान खान की पाइपलाइन में ‘मातृभूमि’ भी है। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, लेकिन अब बदल गया है। फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी। इसलिए फिलहाल फिल्म आगे टल गई है। वहीं वो रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी कैमियो करते नजर आएंगे।

नयनतारा आखिरी बार 2025 में आई तमिल फिल्म ‘टेस्ट’ और इस साल रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’ में नजर आई थीं। उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें कन्नड़ में ‘टॉक्सिक’, बालकृष्ण के साथ एक तेलुगु फिल्म, तमिल में ‘मूकूथी अम्मन 2’, ‘मनंगट्टी सिंस 1960’, ‘हाय और रक्कायी’ और मलयालम में ‘पैट्रियट’ और ‘डियर स्टूडेंट्स’ शामिल हैं। यह नयनतारा की ‘जवान’ के बाद दूसरी हिंदी फिल्म है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed