सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annu Kapoor Says Om Puri Betrayed My Sister And Ruined Her Life

क्यों दिवंगत ओम पुरी पर भड़के अन्नू कपूर? कहा- ‘उन्होंने मेरी बहन को धोखा दिया, जिंदगी बर्बाद कर दी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Annu Kapoor on Om Puri: एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में जहां एक तरफ दिवंगत ओम पुरी की एक्टिंग की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर उनपर कड़े बयान भी दिए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Annu Kapoor Says Om Puri Betrayed My Sister And Ruined Her Life
अन्नू कपूर और ओम पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान अन्नू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने एक तरफ जहां ओम पुरी को बेहतरीन अभिनेता बताया, वहीं दूसरी तरफ उन पर अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।

Trending Videos

Annu Kapoor Says Om Puri Betrayed My Sister And Ruined Her Life
ओम पुरी और सीमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ओम पूरी ने की थी अन्नू कपूर की बहन से शादी 
अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर की शादी ओम पुरी से हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में यह रिश्ता टूट गया। वजह यह थी कि सीमा को पता चला कि ओम पुरी ने उन्हें धोखा दिया है। हालांकि, बाद में जब ओम पुरी अपनी जिंदगी के आखिरी दौर में थे, तब दोनों फिर से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेरी बहन को धोखा दिया
अन्नू कपूर ने कहा, ‘ओम पुरी एक शानदार अभिनेता थे। उनके जैसा कोई बड़ा अभिनेता नहीं था, लेकिन वो अलग बात है। वो किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया। यहीं से सब गलत हो गया, और मैं उसी महिला का भाई हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘वो 10 साल पहले ही चले जाते, मेरी बहन ने उनका ख्याल रखा। जब उनका शरीर कमजोर और नाज़ुक हो गया, तब वो वापस आए। मैं अपनी बहन से भी नाराज और दुखी था।’

Annu Kapoor Says Om Puri Betrayed My Sister And Ruined Her Life
ओम पुरी और नंदिता - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद हो गई
अन्नू कपूर ने कहा कि अब उन्होंने पुरानी बातों को पीछे छोड़ दिया है। ‘आज ओम पुरी साहब नहीं हैं, उनका बेटा है। मैं आज भी उनके बेटे और उनकी एक्स-वाइफ नंदिता के लिए भगवान से दुआ करता हूं। मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन अफसोस है कि मेरी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई, उनके पास कोई सहारा नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मैं उन बातों को बताने लगूं, तो मामला बिगड़ जाएगा, क्योंकि मेरे अंदर का भाई सामने आ जाएगा। ओम पुरी मुझसे डरते भी थे, क्योंकि मैं साफ-साफ बोलता हूं। मुझे डर नहीं लगता। मैं बेबस था, मैं कुछ कर नहीं सका।’ बता देंं कि एक्टर ओम पुरी का निधन 2017 में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed