Varanasi: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी' की इस तारीख को दिखेगी खास झलक, जानें कहा दिखाई जाएगी फिल्म
Varanasi Special Glimpse: मशहूर फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी नई फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जानिए इस फिल्म की खास झलक कब और कहां दिखाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'वाराणसी' में मुख्य भूमिकाओं में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। फिल्म अगले साल यानी 2027 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने 'वाराणसी' की खास झलक दिखाने का वादा किया है। जानिए किस जगह और कब दिखाई जाएगी 'वाराणसी' की झलक। इससे पहले 'वाराणसी' की झलक ले ग्रैंड रेक्स के ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई थी।
कहां और कब दिखाई जाएगी 'वाराणसी' की झलक
फिल्म 'Varanasi' की एक खास झलक Comic Con Mexico 2026 में दिखाई जाएगी। 24 अप्रैल 2026 को Thunder Stage पर एक विशेष पैनल में फिल्म का कुछ हिस्सा दिखाया जाएगा। इस इवेंट में फिल्म के निर्माता एस.एस. कार्तिकेय 'Varanasi to the World' नाम का एक खास सेगमेंट पेश करेंगे।
View this post on Instagram
इसमें दर्शकों को फिल्म की अनोखी झलक दिखाई जाएगी। साथ ही एस.एस. राजामौली का एक खास वीडियो मैसेज भी दिखाया जाएगा। फिल्म के सेट के पीछे के कुछ ऐसे फुटेज भी दिखाए जाएंगी, जो पहले कभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस सेशन के आखिर में फैंस के साथ लाइव बातचीत भी होगी, जिसमें लोग फिल्म के बारे में सीधे सवाल पूछ सकेंगे।
पहले भी दिखाई जा चुकी है 'वाराणसी' की झलक
पहले भी फिल्म 'वाराणसी' की खास झलक फ्रांस के प्रसिद्ध थिएटर Le Grand Rex में Trailer Festival में दिखाई गई थी, जहां दर्शकों ने बहुत जोरदार तालियां और सीटियां बजाकर इसका स्वागत किया था।
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू ‘रुद्र’ का किरदार निभा रहे हैं, पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभा’ का रोल कर रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा ‘मंदकिनी’ का किरदार निभा रही हैं। इनके लुक पहले ही रिलीज हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' ने दी 'बाहुबली 2' को पटखनी, तोड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड; जानें 36वें दिन का कलेक्शन

कमेंट
कमेंट X