सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Nadu Assembly Elections Rajinikanth kamal haasan To Thalapathy Vijay And Other South Celebs Cast Votes

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की खास तस्वीरें: भीड़ ने थलापति विजय को घेरा, वोट देने के लिए लाइन में लगे कमल हासन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 23 Apr 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Nadu Assembly Elections Celebs Cast Their Votes: गुरुवार को तमिलनाडु विभानसभा के लिए मतदान हुआ। वोट डालने के लिए रजनीकांत से लेकर कमल हासन के अलावा कई सेलेब्स पहुंचे। इस मौके पर सेलेब्स का अलग-अलग अंदाज भी नजर आया। देखें, तमिलनाडु इलेक्शन से जुड़ी सेलेब्स की खास तस्वीरें। 

Tamil Nadu Assembly Elections Rajinikanth kamal haasan To Thalapathy Vijay And Other South Celebs Cast Votes
साउथ सेलेब्स ने डाला अपना वोट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विभानसभा में गुरुवार को ही सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। आम लोगों से लेकर साउथ सेलेब्स तक ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए। वोटिंग के वक्त सेलेब्स को देखकर आम लोगों भी उत्साहित दिखे। जानिए, तमिलनाडु विभानसभा में सेलेब्स ने कैसे शिरकत की, किसका अंदाज सबसे अलग और खास था।

Trending Videos




साउथ सुपरस्टार रजनीकांत सादगी भरे अंदाज में वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद वह काफी उत्साहित नजर आए। कैमरे के सामने इंक लगी उंगुली दिखाते हुए उन्होंने फोटो क्लिक करवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वह आम लोगों के बीच काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। अपनी बारी आने पर उन्होंने वोट डाला। बाद में लोगों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित किया। 



अभिनेता विजय थलापति फिल्मों की दुनिया छोड़कर राजनीति में उतर गए हैं। वह भी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में खड़े हैं। अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी खुद की सीट पेरंबूर है।



गुरुवार सुबह विजय थलापति भी वोट डालने पहुंचे। अभिनेता को देखकर फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। किसी तरह वह पोलिंग बूथ तक पहुंचे और अपना वोट डाला।  



तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय थलापति की को-एक्ट्रेस और करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन भी वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचीं। वह वोट डालने के बाद काफी उत्साहित दिखीं। 



अभिनेता अजित भी वोट डालने के लिए सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचे। सफेद सूट में वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। 



'बाहुबली' फेम एक्टर सत्यराज भी दिन में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर मौजूद दिखे। 


 अभिनेता धनुष ने भी अपना नागरिक कर्तव्य पूरा किया। वह भी वोट डालने के बाद काफी खुश दिखाई दिए। मतदान के बाद वह अपने फैंस से भी मिलते नजर आए। 



साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के पति सिद्धार्थ भी वोट करने आए। लेकिन उनके साथ अदिति नजर नहीं आईं।  
 


तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन कभी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। वह भी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed