अनिल रविपुडी की मल्टीस्टारर फिल्म को मिल गईं लीडिंग एक्ट्रेस, इन दो बड़ी हीरोइनों की हुई एंट्री? जानें नाम
Anil Ravipudi Next Movie: अनिल रविपुडी की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए कौन हैं वो दो एक्ट्रेस जिनकी हुई फिल्म में एंट्री…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक अनिल रविपुडी की आगामी मल्टी-स्टारर फिल्म घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें वेंकटेश दग्गुबाती और नंदामुरी कल्याणराम मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म में दो बड़ी हीरोइनों के भी शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं।
कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी होंगी लीडिंग एक्ट्रेस
फिल्म की कास्टिंग को लेकर सामने आ रही नई जानकारी के मुताबिक, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी फिल्म में लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। निर्देशक अनिल रविपुडी ने एक कार्यक्रम में संकेत दिया कि कृति शेट्टी नंदामुरी कल्याणराम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जो एक नई जोड़ी होगी।
वहीं हाल की खबरों के अनुसार, कीर्ति सुरेश को वेंकटेश के साथ कास्ट किए जाने की संभावना है। हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि उन्हें इस भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है।
एक दशक बाद साथ आ रहे नंदामुरी कल्याणराम और अनिल रविपुडी
इस फिल्म के जरिए नंदामुरी कल्याणराम और अनिल रविपुडी लगभग एक दशक के बाद साथ में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले निर्देशक ने 'पटास' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही यह वेंकटेश और रविपुडी की साथ में पांचवीं फिल्म होगी, जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता देने के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होने की उम्मीद है, जिसके पहले शेड्यूल में वेंकटेश और कीर्ति सुरेश के नजर आने की संभावना है। यह शेड्यूल वेंकटेश द्वारा त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित उनकी मौजूदा फिल्म 'आदर्श कुटुंबम' का काम पूरा करने के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
अनिल रविपुडी की पिछली फिल्म रही थी सफल
अनिल रविपुडी की आखिरी फिल्म 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' है, जिसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में थे और वेंकटेश ने एक छोटा सा कैमियो रोल किया था। इस फिल्म में नयनतारा और कैथरीन ट्रेसा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसने चिरंजीवी के करियर की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया।
वहीं वेंकटेश को आखिरी बार रविपुडी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुनम' (2025) में लीड रोल में देखा गया था।

कमेंट
कमेंट X